[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

मां सरस्वती की उपासना से जीवन में ज्ञान और विवेक का विकास होता है:- डॉ प्रकाश चतुर्वेदीसीतामढ़ी जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देशानुसार यू. सी. आर. सी मेला 3.0 का सफल आयोजननितिन नवीन को अंतरराष्ट्रीय लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अनोखे अंदाज में दी बधाईटाइटिल शूट में निर्णय होने के बाद भी अंचल अधिकारी नहीं कर रहे दाखिल खारिज़, मजबूरन पीड़ित करेंगे आमरण अनशन ? जीविका दीदियों ने विधायक के सामने रखीं मांगें, आशा कार्यकर्ताओं ने भी बताईं समस्याएंचौकीदार द्वारा महिला के साथ हुई बर्बरतापूर्ण मारपीट पर पीड़ित से मिलने पहुंचे पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसादसेक्टर स्तर की मासिक लीड इंटेलिजेंस एजेंसी(LIA ) की बैठक, सशस्त्र सीमा बल मुजफ्फरपुर की अध्यक्षता में हुई आयोजितगर्ल्स हॉस्टल्स की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल, पढ़ाई के नाम पर देह व्यापार के लिए रखा जाता हैं लड़की….सरस्वती पूजा को लेकर बैरगनिया थाना में शांति समिति कि बैठक हुई संपन्नमेरा युवा भारत अरवल के द्वारा जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
जमुईबिहारराज्य

जमुई डीएम भिलाषा शर्मा ने बताया कि 17/12/24 से 30 जनवरी 25 तक चलेगा प्रशाशन आपके द्वार नमक कार्यक्रम

जमुई जिला ब्यूरो बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

  • सुनी जाएंगी जनता की समस्या।
  • आम जानो को मिलेगी राहत।
  • सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं को जमीन पर उतारने की है कोशिश।
  • स्थानीय स्तर पर भी सुनी जाएंगी आमजन की समस्याएं
  • DM की पहल रंग लाएगी।

जिले में आम जनों को सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराने, स्थानीय स्तर पर प्रशासन की सभी इकाइयों के माध्यम से सरकारी सेवाओं का लाभ पहुंचाने एवं जन शिकायतों को दूर कर लोगों में प्रशासन के प्रति विश्वास कायम रखने के उद्देश्य से जमुई जिला अन्तर्गत सभी प्रखंडों के पंचायतवार दिनांक 17 दिसंबर 2024 से 30 जनवरी 2025 तक पूर्वाहन 10:00 से अपराह्न 12:00 बजे तक प्रतिदिन “प्रशासन आपके द्वार” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा l जिसमें संबंधित प्रखंड के आम लोग अपनी समस्याओं तथा शिकायतों के साथ उपस्थित होंगे l

आगे उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से सरकार के कार्यक्रमों तक आम जनता की पहुंच व प्रभावकारी जन शिकायत निवारण तथा ग्रामीण विकास में पंचायती राज संस्थाओं एवं आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा l

साथ ही सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित राज्य के कल्याणकारी योजनाओं / कार्यक्रमों के बारे में जनसाधारण को अवगत कराते हुए लोगों की शिकायतों का कार्यक्रम स्थल पर त्वरित निष्पादन किया जाएगा l

        जिलाधिकारी महोदया ने कहा कि उक्त कार्यक्रम में शिकायतों के निस्तारण के लिए अलग-अलग टेबल लगाने का निदेश दिया गया है l

       जिलाधिकारी ने बताया कि “प्रशासन आपके द्वार” कार्यक्रम में आवेदक द्वारा समर्पित आवेदन पर कार्रवाई को लेकर संबंधित पदाधिकारी को विगत एक सप्ताह के अंदर निष्पादन करने को निर्देश दिया गया है।

     जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने लोगों से अपील किया कि अगले सप्ताह में लगने वाले इस तरह का कैंप में अपनी समस्याओं को लेकर जरूर आएं। कैंप में आये सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पदाधिकारीगण द्वारा न्याय संगत कार्रवाई की जाएगी l

Check Also
Close