[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

अमित व शशि रंजन बने भाजपा के मंडल अध्यक्ष

कोटवा पूर्वी व पश्चमि मंडल का चुनाव सम्पन्न

मोतिहारी से संतोष राउत की रिपोर्ट 

कोटवा(पूर्वी चम्पारण ) l भाजपा के संगठन माह पर्व के अवसर पर कोटवा मे पार्टी के दो मंडल अध्यक्ष का चुनाव सोमवार को सम्पन्न हो गया। इस दौरान पूर्वी मंडल का अध्यक्ष अमित कुमार को चुना गया , वही पश्चमि मंडल में शशि रंजन सहनी को अध्यक्ष बनाया गया।

समारोह पूर्वक कार्यक्रम के बीच कोटवा देवी माई मंदिर परिसर में कोटवा पूर्वी मंडल अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न हो गया। वही बड़हरवा कला पूर्वी मठ परिसर में पश्चिमी मंडल अध्यक्ष का चुनाव कराया गया । चुनाव सर्व सम्मति से सम्पन्न हो गया ।

इस दौरान कल्याणपुर के पूर्व विधायक सचिंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है , जहा सभी के एकजुटता से पार्टी को मजबूती प्रदान किया जाता है। इस बीच उन्होंने कहा कि दोनों मंडल अध्यक्ष युवा है और पार्टी में इनकी अबतक की सहभागिता काफी सराहनीय रही है।

उन्हें पूरा विश्वास है कि दोनों मंडल अध्यक्ष अपने परिश्रम के दम पर पार्टी को और मजबूती देंगे। अमित कुमार लगातार दूसरी बार मंडल अध्यक्ष बनाये गए हैं।

इस दौरान चुनाव प्रभारी का दायित्व पूर्वी मंडल में सियावर सिंह एवं पश्चिमी में बसन्त मिश्रा के जिम्मे था। वही दोनों कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश्वर यादव व राजन पांडेय ने किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करने वालो में जटाशंकर सिंह , हरिहर दास , कृष्णा बैठा , सियावर सिंह , हिमांशु सिंह उर्फ गोपू सिंह , ऋतुराज पांडेय , प्रभावती देवी शामिल थी।

मौके पर पूर्व प्रखंड प्रमुख सनीला देवी , अभय सिंह , चंदा देवी , भूपेंद्र सिंह , हरेंद्र सहनी , सुनील शर्मा , सजावल राम , अखिलेश सिंह , राजेश यादव , सुनील सिंह , गुडू सिंह , काशी यादव , मुन्ना यादव , अशोक सहनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Check Also
Close