[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

क्रिसमस को लेकर रामपुर में चहलपहल, चहुंओर उत्साह

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: ईसाईयों का महान पर्व क्रिसमस को लेकर ईसाई परिवारों में गजब का उत्साह है। थरूहट क्षेत्र के रामपुर में स्थित गिरजाघर को आकर्षक ढंग से सजाया गया हैं।रंगरोगन कर चर्च को आकर्षक रूप दिया गया है।

वहीं क्रिसमस गैदरिंग के जरिये खुशियां मनायी जा रही है। रामपुर गिरजाघर के फादर सुरेन्द्र एक्का ने बताया कि चर्च में साज सज्जा का कार्य कर लिया गया है।

प्रभु ईशामसीह के जन्मस्थली गौशाला के निर्माण भी पूरा हो गया है। ईसाई धर्मालंबियो के गांव इमलिया टोला, रामपुर, कमलानगर आदि में क्रिसमस को लेकर उत्साह चरम पर है।

देर रात तक कैरोल गायन का कार्यक्रम चल रहा है। सभी घरों में भजन गाये जा रहे हैं। चारों तरफ आध्यात्मिक माहौल हो गया है।

क्रिसमस पर्व को अच्छे ढंग से सिलिबरेट करने के लिए बच्चों, युवकों और युवतियों में खूब उत्साह हैं। बच्चे किसी भी मजे का क्षण हाथ से निकलने नहीं देना चाह रहे हैं।

वहीं फादर किशोर रेड्डी ,फादर अन्द्रयाश, राकेश जौर्य, विनीत केरकेटा, सुरेश मारकुश, मनीष तीगा, संदीप रेमी, अजीत एक्का, सिस्टर उषा ,प्रीति, प्रिया आदि क्रिसमस को अच्छे से सेलिब्रेट करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

Check Also
Close