[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

जनता दरबार में दिखा त्वरित न्याय, जमुई डीएम नवीन के फैसलों से बढ़ा लोगों का भरोसानई जिम्मेदारी मिलने पर डॉ. खालिद अनवर का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों की रही बड़ी भागीदारीइंकलाबी नौजवान सभा ने अरवल में किया जोरदार विरोध प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और NTA को भंग करने की मांगअरवल में दर्दनाक सड़क हादसा: चार लोगों की मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टमझाझा रेल पुलिस ने चोरी के मोबाइल के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार“हॉस्टल से भागे तीन बच्चों को जीआरपी ने ट्रेन से किया रेस्क्यू, एक घंटे के अंदर ऑपरेशन सफल”जमुई जिला पदाधिकारी नवीन की अध्यक्षता में सिमुलतला आवासीय विद्यालय प्रबंध समिति की 29 वीं उच्चस्तरीय बैठक संपन्नअनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक संघ बिहार ने किया नव पदस्थापित जिला शिक्षा पदाधिकारी जमुई का भव्य स्वागत।नहीं रहे प्रभात खबर के योगापट्टी रिपोर्टर समीर वाजपेयी, क्षेत्र की समस्याओं को लेकर हमेशा मुखरता से उठाते थे आवाजबच्चों के सर्वांगीण विकास में प्रतियोगिता सशक्त माध्यम:–राकेश कुमार मिश्र
बिहारराज्यरोहतास

स्मार्ट प्रीपेड मीटर बिना रिचार्ज कराये लाइन कटने के बाद अवैध रूप से जलाने को लेकर प्राथमिकी दर्ज

रोहतास संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दिनारा (रोहतास) प्रखंड-दिनारा के विभिन्न गावों में कनीय विद्युत अभियंता दिनारा के नेतृत्व में स्मार्ट प्रीपेड मीटर रिचार्ज नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं के परिसर का जाँच किया गया।

जाँच के दौरान पाया गया की स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगे उपभोक्ताओं के परिसर पर विद्युत विपत्र के मद में बकाया राशि रहने के कारण डिसकनेक्ट प्रदर्शित हो रहा था।

परन्तु कुछ उपभोक्ताओं के द्वारा बिना बकाया राशि जमा किये मीटर से पहले तार में कटिंग करके एवं मीटर बाईपास करते हुए विद्युत ऊर्जा की चोरी की जा रही थी।

मीटर बाईपास कर अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा चोरी करने को लेकर ग्राम-नटवार बाजार के धनजी सेठ पर 40688, महेंद्र साह पर 46162, किरण देवी पर 42228, रवि शर्मा पर 17472 एवं खनिता के चन्दन कुमार पर 14376 जुर्माना लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

आगे बताते चले की बिना कोई विद्युत कनेक्शन लिए मेन एलटी लाईन से अवैध रूप से तार संयोजित कर विद्युत ऊर्जा की चोरी करने को लेकर गुंसेज के लड्डू शर्मा पर 47720 तथा खनिता के रितेश कुमार पर 29490 रुपये दंडित राशि लगायी गयी है।

दोनों व्यक्तियों के परिसर मे मीटर भी अधिष्ठापित नहीं था तथा प्राथमिकी दर्ज किये जाने तक उक्त स्थल का वैध विद्युत संबंध हेतु कागजात प्रस्तुत नहीं की गयी।

कनीय विद्युत अभियंता दिनारा विकाश कुमार के द्वारा बताया गया की स्मार्ट प्रीपेड मीटर रिचार्ज नही कराने वाले उपभोक्ताओं के परिसर का सघन जाँच की जा रही है।

जिनके स्मार्ट प्रीपेड मीटर का लाइन बकाया रहने के कारण स्वतः कटा हुआ है वह अपना बकाया राशि जमा करने के पश्चात ही विद्युत ऊर्जा का उपभोग करें।

जो उपभोक्ता स्मार्ट प्रीपेड मीटर या नॉर्मल मीटर बाईपास कर विद्युत ऊर्जा की चोरी कर रहे हैं वह दुरुस्त कर लें तथा जो व्यक्ति बिजली का कनेक्शन नहीं लिए हैं वह कनेक्शन ले लें अन्यथा पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Check Also
Close