
रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट
दावथ ( रोहतास) जीवन स्वयं में एक खेल है। जिस प्रकार खेल में उतार-चढ़ाव आते हैं तथा हार-जीत होती है, ठीक उसी प्रकार जीवन में भी ऐसी परिस्थितियां आती हैं।
खेल का खेलना हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण हैं। जीवन में परस्पर सहयोग और प्रेम का बना रहे, इनसे ही संसार रहने योग्य बनता है।
खेलकूद से परस्पर सहयोग तथा प्रेम की भावना बढ़ती है। उक्त बातें बुधवार को दावथ खेल मैदान में डीपीएस के निर्देशक सह भाजपा नेता अखिलेश कुमार ने फुटबॉल मैच के उद्घाटन के अवसर पर कहा।
उद्घाटन से पूर्व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयि शताब्दी जयंती के अवसर पर उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। पहला सेमीफाइनल बारे बनाम देवईठा के बीच खेला गया।
जिसमें बारे के टीम 7 – 3 से मुकाबला जीत कर फाइनल में प्रवेश किया। वही आए अतिथियों को मां आशावरी फुटबॉल क्लब के सदस्यों ने अंग वस्त्र से सम्मानित किया।

मौके पर रिंकू पांडेय, विक्की चौबे,शैलेश बाबा, रितेश राय, हरे राम ठाकुर, उत्तम कुमार,रामजी तिवारी ,सनोज तिवारी,मनोज कुशवाहा मुखिया संतोष कुमार सिंह,नक्कू शर्मा, मनोज सिंह, गुड्डू तिवारी, गुड्डू सर, परवेज सिद्दीकी,लक्ष्मण पासवान,सुशील कुमार, अभय सिंह, हैदर अली, डॉ आलम सहित कई लोग उपस्थित थे। वही मैच रेफरी की भूमिका कुंवर सिंह एवं उद्घोषक चारोंधाम मिश्रा रहे।

वहीं आयोजक मंडल में गुड्डू सिंह, सनी सिंह, प्रकाश सिंह,धुनमन सिंह,अंगद सिंह , अरविंद लाल ,गुड्डू गुप्ता ,बिट्टू तिवारी ,सोनू गुप्ता, शंकर लाल, कलू वर्मा, मुन्ना कुशवाहा, मिलन सिंह, राजू लाल, प्रकाश ठाकुर, मणि शंकर उत्तम, गोलू सत्यम , शिवम्, इत्यादि रहे।




















