Saturday 15/ 11/ 2025 

Dainik Live News24
मोतिहारी से 12 में 11 विधानसभा एनडीए प्रत्याशी की जीत, वही महागठबंधन से एक ढाका विधानसभा की जीतमतगणना को लेकर रोहतास में स्कूल रहेंगे बंदभारत में बढ़ रहा डाइबिटीज से एक मिलियन लोग प्रभावित सशस्त्र सीमा बल द्वारा निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजनसशस्त्र सीमा बल द्वारा निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजननेपाल की मासूम बेटी को भारत नेपाल बोर्डर रक्सौल बीरगंज से तस्कर के चंगुल से बचायामतगणना के दिन मोतिहारी नगर निगम क्षेत्र के सभी विद्यालय एवं कोचिंग संस्थानों में शैक्षणिक गतिविधियों पर लगा प्रतिबंधदूसरे चरण का मतदान नोखा में शांतिपूर्ण संपन्न92 वर्षीय पूर्व मुखिया उर्मिला देवी ने किया मतदानपवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने मां आशावारी मंदिर दावथ में किया पूजा अर्चना
अरवलबिहारराज्य

आर्थिक सुधार के जनक को भाव भीनी श्रद्धांजलि

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

भारत के पूर्व प्रधान मंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर भाजपा नेता सह पूर्व जिला पार्षद आनंद कुमार चंद्रवंशी भाव भीनी श्रद्धांजलि दी है।

पूर्व जिला पार्षद ने कहा कि वह देश के दस वर्ष प्रधान मंत्री व नरसिम्हा राव के सरकार में पांच साल वित्त मंत्री रहे, जब वह वित्त मंत्री बने थे तो देश अर्थिक संकट से जूझ रहा था।

उस समय डॉ मनमोहन सिंह अपनी आर्थिक नीति से देश को वित्तीय संकट से उबरने का काम किए थे। वह भारत के रिज़र्व बैंक के गवर्नर के रूप मे भी देश को सेवा दिए थे।

वह संयुक्तराष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन के सलाहकार रहे, वह जनेवा साउथ कमिशन के सचिव रहे, वह भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में भी रहे है।

उसके बाद वित्त मंत्रालय में अर्थिक सलाहकार के रूप में देश को सेवा दी है वह योजना आयोग के उपाध्यक्ष, पूर्व प्रधान मंत्रियों के अर्थिक सलाहकार और विश्व विद्यालय के अनुदान आयोग के अध्यक्ष भी रहे थे।

ऐसे महान विभूति के भाव भीनी श्रद्धांजलि भाजपा नेता बेन्कटेश शर्मा, करपी मंडल अध्यक्ष दक्षिण अखिलेश पासवान, करपी मंडल अध्यक्ष उतरी भरत यादव, संजीत सिंह, रमेश पांडे, मुकुल पटेल, माधव शरण कुशवाहा, अर्जुन कुशवाहा, बागेश्वर सिंह, कमलेश मिस्त्री, उमेश खत्री, शंकर दयाल खत्री, सरदार राम सिंह, सरदार राणविजय शर्मा सहित कई गणमान्य लोगों ने भाव भीनी श्रद्धांजलि दी।

Check Also
Close