[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर SSB के सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में हुआ “बॉर्डर यूनिटी रन” का आयोजनGM छत्रसाल सिंह ने बख्तियारपुर, राजगीर, तिलैया, कोडरम, धनबाद, रेलखंडों का किया विंडो निरीक्षण।आपूर्ति पदाधिकारी का स्थानांतरण होने पर की गई विदाई सह सम्मान समारोहचालक सिपाही परीक्षा में फर्जी मजिस्ट्रेट बनकर सेंटर में घुसे सॉल्वर गैंग, एक परीक्षार्थी समेत चार गिरफ्तारदानापुर मंडल में नवंबर माह के टिकट जाँच अभियान में TTE, DY CIT, CIT ने रचा इतिहास, 43 करोड़ से भी ज्यादा का राजस्व रेल को दिया।जमुई चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के नव निर्वाचित पदाधिकारियों, सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में…..रेल भवन के लिए रेल आंदोलन के सूत्रधार मुख्य संयोजक मनोज सिंह यादव से डीएम अभिलाषा शर्मा के द्वारा भेजा अनुरोध पत्र बुनियादी साक्षरता परीक्षा हर्षोल्लास से हुई संपन्नचंदौली मुख्यालय में दिनदहाड़े स्नैचिंग की वारदात, राहगीर के गले से सोने का लॉकेट छीनकर भाग रहे चोर को भीड़ ने दबोचाशिक्षक मणिनाथ पाठक सिर्फ शिक्षक नहीं थे बल्कि वे समाज के एक कुशल नैतिक मार्गदर्शक भी थे: शिक्षकगण
बिहारराज्यरोहतास

सुशासन दिवस पर समरसता भोज का हुआ आयोजन

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ (रोहतास): सुशासन दिवस पर पूर्व मंत्री जयकुमार सिंह और पूर्व विधायक राजेश्वर राज ने दावथ प्रखंड क्षेत्र का भ्रमण किया।साथ ही प्रखंड के हथडीहा गांव में समरसता भोज का आयोजन हुआ ।

बताते चलें कि पूर्व प्रधानमंत्री देश रत्न अटल बिहारी वाजपेई की शताब्दी जन्मोत्सव कार्यक्रम के तहत् एन डी ए कार्यकर्ताओं द्वारा सुशासन दिवस समारोह और कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

जिसके तहत रविवार को पूर्व मंत्री जयकुमार सिंह और पूर्व विधायक राजेश्वर राज के नगर पंचायत कोआथ के साथ ही दावथ प्रखंड के परमानपुर, माधोपुर के साथ कई गांव और टोला में भ्रमण कर लोगों से क्षेत्र की विकाश और समस्याओं पर चर्चा किया, कई जगहों पर ग्रामीणों द्वारा दोनों का स्वागत किया गया।

साथ ही कार्यक्रम के अंत में हथडीहा गांव में जाति-तोड़ो समाज जोड़ो के उद्देश्य से सामाजिक समरसता लिट्टी चोखा भोज का आयोजन किया गया। शाम छः बजे से शुरू हुआ यह कार्यक्रम देर रात्रि तक चलता रहा।

इस भोज में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री जयकुमार सिंह,काराकाट के पूर्व विधायक राजेश्वर राज समाज सेवी सुदामा पांडेय सहित अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं को पूर्व मुखिया प्रेम तिवारी, अभय पांडेय द्वारा फूल माला और अंग वस्त्र भेंट सम्मानित किया गया।बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए

। कार्यक्रम में शामिल राजेश्वर राज एवं जयकुमार ने कहा की समरसता भोज के माध्यम से समाज में जातिवाद, धर्मवाद, छुआछुत, ऊंचनीच की कुरीतियों को दूर कर समाज में समरसता लाने हेतु सामूहिक लिट्टी चोखा का आयोजन अति महत्वपूर्ण है।जिसमें बड़ी संख्या में हर जाति धर्म के लोग शामिल हुए।

मौके पर सूर्यापूरा प्रखंड प्रमुख पति सुनिल कुमार, पूर्व प्रमुख चितरंजन पासवान, जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष अशोक चौधरी, मुन्नू चंद्रवंशी, संतोष सिंह राजपूत, धर्मराज यादव, सच्चितानंद सिंह, विजय कुमार गुप्ता, अभिषेक पटेल, पैक्स उपेन्द्र सिंह, श्री भगवान प्रसाद,परवेज सिद्धिकी, भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण मिश्रा, धनंजय सिंह, सेलू पांडेय, मंटू पांडेय, रंजन पांडेय, सुभाष गिरी, सुनिल चंद्रवंशी, सत्येंद्र पासवान सहित काफी संख्या में एन डी ए कार्यकर्ता शामिल हुए।

Check Also
Close