[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

DM-SP की दो टूक: डीजे बजाया तो होगी कार्रवाई, मुहर्रम को लेकर सख्त निर्देश जारीलखनऊ अग्निकांड में 15 छात्रों की मौत के बाद जागा प्रशासन, कोचिंग और अस्पतालों की होगी कड़ी जांचपदभार ग्रहण करने के साथ ही एक्शन मोड में जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव मोतिहारीबिहार से यूपी तक पहुंची भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर की आग, इंसाफ के लिए सड़कों पर उतरा चंदौलीअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बाबा झुमराज धाम बटिया में योग शिविर का हुआ आयोजन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीपीएम स्कूल, जहानाबाद में योग कार्यक्रम आयोजित13 साल से फरार 50 हजार का इनामी पॉक्सो आरोपी गिरफ्तार, हिमाचल में छिपा ये था शातिरघोरदौड़ पोखर की जांच करने पहुंचीं एसडीओ मंगला कुमारी, ग्रामीणों की शिकायत पर अधिकारियों ने किया निरीक्षणचन्दौली पुलिस ने रचा कीर्तिमान: जिले के सभी 16 थानों को एक साथ मिला ISO सर्टिफिकेटसड़क सुरक्षा समिति की बैठक में गुड सेमेरिटन पुरस्कार से सम्मानित हुए दो राहवीर, सांसद राधामोहन सिंह ने किया सम्मानित
खेलबिहारराज्यरोहतास

मणिपुर की टीम ने उतरप्रदेश को ट्राई ब्रेकर में 2- 1 से पराजित कर कप पर जमाया कब्जा

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ (रोहतास) विधिचंद चौधरी मेमोरियल अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में मंगलबार को मणिपुर की टीम ने टाई ब्रेकर में उत्तर प्रदेश को 2-1 से हराकर खिताब जीत लिया।

विजेता टीम को भाजपा के वरिष्ठ नेता व बिहार विधान परिषद के प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति के अध्यक्ष प्रो नवल किशोर यादव एवं बक्सर विधानसभा सभा के पूर्व प्रत्याशी प्रदीप दुबे ने ट्राफी प्रदान किया व उन्य खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

कोआथ हाई स्कूल के मैदान में मंगलवार को मणिपुर एवं उत्तर प्रदेश के बीच फाइनल मुकाबला तीन बजे अपराह्न में प्रारंभ हुआ। दोनों टीमें ने प्रथम हाफ में एक-एक के बराबरी पर रही।

दोनों टीमों के बीच कांटे का संघर्ष हुआ।

दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने खूब जोर आजमाइश की। पर अंततः मुकाबला बराबरी पर खत्म हुआ। तब नियम के मुताबिक टाइ ब्रेकर का सहारा लिया गया। टाई ब्रेकर में मणिपुर की टीम 2-1 से विजयी हुई।

विजयी टीम को ट्राफी प्रदान करते हुए विधान परिषद सदस्य प्रो नवल किशोर यादव ने आयोजक केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य शुभेन्दु प्रियदर्शी को साधुवाद देते हुए कहा कि शिक्षा एवं खेल के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

फुटबॉल खेल की प्रशंसा करते हुए प्रदीप दुबे कहा कि यह दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेल है। इससे संपूर्ण शारीरिक विकास होता है।

मौके पर समाजसेवी पुष्पा कुमारी जिला पार्षद रिंकी कुमारी, रेशमा पटेल, जदयू प्रखंड अध्यक्ष अशोक चौधरी, अभिषेक पटेल, मो जाफर आलम, विधि राज परिवार के विजय चौधरी,उदय चौधरी, संजय चौधरी, विजय चौधरी ,शुभेंदु प्रियदर्शि, शरदेंदु प्रियदर्शि, दर्शन प्रियदर्शि, संजीवनी चौधरी, मीना कुमारी, नलिनी चौधरी, नमिता, अंकुर कुमारी सहित कई लोग मौजूद रहे।

Check Also
Close