[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
अरवलबिहारराज्य

जिला पदाधिकारी ने बेलखरा गांव पहुंचे, प्रगति यात्रा का लिया जायजा

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

वंशी मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा को देखते हुए प्रखंड क्षेत्र के बेलखारा पंचायत में जिलाधिकारी कुमार गौरव के द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के प्रगति का निरीक्षण किया गया ।

भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज में अपेक्षित प्रगति नहीं होने के फलस्वरूप जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं कार्यक्रम पदाधिकारी शिक्षा विभाग स्थापना पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कड़े निर्देश दिए।

जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि मानव बल की संख्या को बढ़ाते हुए 25 जनवरी तक निर्माण संबंधी संपूर्ण कार्य संपन्न कराना सुनिश्चित करें इसी क्रम में जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन एवं महादलित टोला का भ्रमण किया ।

महादलित टोला में पथों की दयनीय स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि उक्त पथों की मरम्मती यथाशीघ्र सुनिश्चित करें।

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त सह जिला पंचायत राज पदाधिकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शिक्षा विभाग एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं स्थानीय समाज सेवी पप्पू वर्मा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Check Also
Close