[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

टोला चपरिया पैक्स अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्यों की हुई बैठक संपन्न

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: प्रखंड अंतर्गत टोला चपरिया पैक्स के रमपुरवा गांव में नवगठित कार्यकारिणी की पहली बैठक आयोजित की गयी। बैठक में बीसीओ नीरज कुमार भी मौजूद रहें।

पैक्स अध्यक्ष फरियाद आलम उर्फ राजू की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सबसे पहले पैक्स के बारे में जानकारी दी गयी।

बैठक में धान अधिप्राप्ति पर विशेष चर्चा की गयी। साथ ही तय हुआ कि पैक्स से किसानों को ज्यादा से ज्यादा फायदा हो,इस थीम पर काम करना है।

जिससे सभी सदस्यों का सहयोग अपेक्षित है।बैठक में तय हुआ कि किसानों का धान तैयार है। पैक्स द्वारा किसानों से निर्धारित मूल्य पर धान खरीदारी करना है। धान खरीदारी 15 फरवरी 2025 तक की जायेगी।

पैक्स अध्यक्ष राजू ने बताया कि नवगठित कार्यकारिणी की पहली बैठक में मुख्य रूप से धान अधिप्राप्ति एवं ससमय किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने का सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया।

मौके पर कार्यकारिणी सदस्य सदस्य डा धनंजय त्रिपाठी,प्रमोद कुमार , अंजुम आरा,सुनैना देवी, उमेश कुमार कुशवाहा ,नंदलाल शाह, राजदेव पासवान आदि मौजूद रहें।

Check Also
Close