[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

आर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडर
बिहारराज्यरोहतास

विवेकानंद जी युवाओं के प्रेरणास्रोत:- संतोष पटेल

युवा पीढ़ी को स्वामीजी के विचारों एवं आदर्शों को आत्मसात करने की आवश्यकता: - राजेंद्र सिंह

रोहतास संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दिनारा ( रोहतास): युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती रविवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर स्वामीजी के कृतित्व और व्यक्तित्व को याद किया गया। उनके विचारों पर चलने के लिए युवाओं को प्रेरित किया गया।

मां भलूनीभवानी के प्रांगण मे उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस मौक भाजपा के जिला अध्यक्ष संतोष पटेल ने कहा कि विवेकानंदजी युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं।

वही भाजपा बिहार प्रदेश के उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने कहा की उन्होंने शिकागो धर्म सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करके देश का गौरव बढ़ाया। आज की युवा पीढ़ी को स्वामीजी के विचारों एवं आदर्शों को आत्मसात करने की आवश्यकता है।

इस मौके पर भाजपा जिलाउपाध्यक्ष पंकज सिंह दिनारा मंडल अध्यक्ष रविकांत पांडेय, प्रदीप कुशवाहा भाजपा नेता विजय पाण्डेय, विंध्याचल केशरी, ब्रजेश सिंह, संतोष पाण्डेय सत्येन्द्र सिंह, मनोज कुशवाहा,बीटू सिंह,अंशु सिंह, इंद्रजीत सिंह, चंदन शौंडिक, नीरज पांडेय, सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Check Also
Close