[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

पताही का अब होगा कायाकल्प, सुरक्षा व सुविधा के साथ बढ़ेंगे उपकरण

मोतिहारी संवाददाता संतोष राउत की रिपोर्ट 

पताही। रिपब्लिक भारत के एडिटर प्रकाश सिंह ने बिहार साकार के विकास आयुक्त सह अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग प्रत्यय अमृत को एक ज्ञापन सौंप कर पूर्वी चंपारण जिला के पताही प्रखंड में बखरी बाजार स्थित जनता अस्पताल को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तब्दील करने की मांग की।

विकास आयुक्त सह अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य, महोदय ने पताही प्रखंड की जनता की इस मांग को जल्द हीं पूरा करने का भरोसा दिया है ।

साथ हीं अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य से पताही प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को और सुदृढ़ कर रेफरल अस्पताल बनाने की मांग की गई।

जिससे कि उस अस्पताल में बेड की संख्या 50 हो जाएगी और स्पेशलिस्ट डॉक्टर और बढ़िया उपकरण भी उपलब्ध होंगे।

बखरी पंचायत स्थित जनता अस्पताल का अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तब्दील होने से पताही प्रखंड के 15 पंचायतों को 24 घंटा स्वास्थ्य संबंधित सुविधाएं मुहैया होगी और साथ साथ डॉक्टर, नर्स, कंपाउंडर और एम्बुलेंस की सेवा भी उपलब्ध होगी।

जनता अस्पताल, बखरी से पताही प्रखंड के लोगों की जन भावना जुड़ी हुई है, क्योंकि यह अस्पताल पूर्ण रूप से जनता की जमीन पर और जनता के द्वारा चंदा संग्रह करके बनाया गया अपने आप में, बिहार का एक अनोखा अस्पताल है जिसमें अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सारे मानक उपलब्ध हैं।

Check Also
Close