[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
अरवलबिहारराज्य

संविधान गौरव अभियान का हुआ आयोजन 

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

वंशी. भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के बैनर तले वंशी मंडल के मखमिलपुर ग्राम में संविधान गौरव अभियान का आयोजन किया गया. इसका संचालन जिला उपाध्यक्ष आनंद कुमार चंद्रवंशी ने किया।

इस आयोजन में दोनों विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद डॉ भीम सिंह चंद्रवंशी ने कहा कि बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर महान संविधान शिल्पी थे। यह भारत की आन बान और शान के प्रतीक थे।

इन्होंने कहा कि संविधान के 75 वर्ष पूरे होने पर संविधान दिवस को एक उत्सव की तरह मनाया जाएगा। संविधान का सम्मान गर्व और गौरव करने वाले ग्रंथ का नाम भारत का संविधान है।

जाति, भाषा ,उच्च नीच, क्षेत्रवाद समाप्त करने की बात करते हुए चंद्रवंशी ने कहा कि जब-जब हिंदू समाज बटेगा तब तक कटेगा।

इन्होंने कांग्रेस पार्टी की आलोचना करते हुए कहा कि संविधान के नाम पर अपना दोहरा चरित्र का परिचय कांग्रेस देती है। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को लेकर उनका कोई योगदान नहीं रहा है।

कांग्रेस अपने आप को संविधान की हितैषी बताती है ।जबकि अपने शासनकाल में बाबा साहब अंबेडकर को भारत रत्न नहीं दे पाई। भारत रत्न का पुरस्कार इन्हें अटल बिहारी वाजपेई की सरकार ने दिलवाई ।

इन्होंने आरोप लगाया कि तत्कालीन लोकसभा चुनाव के दौरान भीमराव अंबेडकर के खिलाफ प्रत्याशी उतारा गया था और वह लोकसभा चुनाव भी नहीं जीत पाए ।अगर बाबा साहेब अंबेडकर को मान सम्मान दिया गया तो वह भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में दिया गया है।

इन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के और प्रदेश नेतृत्व ने भारत में संविधान गौरव अभियान चलाया है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक नहीं बल्कि लोकतंत्र की जननी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बाबा साहेब अंबेडकर के सपनों को साकार करते हुए दलित आदिवासी पिछड़े और महिलाओं को सशक्त करने वाली योजनाएं बनाई जा रही है।

सबका साथ सबका विकास के साथ अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाया जा रहा है। भारत आज विश्व की सबसे शक्तिशाली देश में सुमार है।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी संजीव कुमार, भास्कर कुमार, सविता शर्मा ,जिला मंत्री राहुल वत्स ,महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुनि चंद्रवंशी ,सत्येंद्र विश्वकर्मा ,अखिलेश पासवान समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Check Also
Close