[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

मां सरस्वती की उपासना से जीवन में ज्ञान और विवेक का विकास होता है:- डॉ प्रकाश चतुर्वेदीसीतामढ़ी जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देशानुसार यू. सी. आर. सी मेला 3.0 का सफल आयोजननितिन नवीन को अंतरराष्ट्रीय लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अनोखे अंदाज में दी बधाईटाइटिल शूट में निर्णय होने के बाद भी अंचल अधिकारी नहीं कर रहे दाखिल खारिज़, मजबूरन पीड़ित करेंगे आमरण अनशन ? जीविका दीदियों ने विधायक के सामने रखीं मांगें, आशा कार्यकर्ताओं ने भी बताईं समस्याएंचौकीदार द्वारा महिला के साथ हुई बर्बरतापूर्ण मारपीट पर पीड़ित से मिलने पहुंचे पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसादसेक्टर स्तर की मासिक लीड इंटेलिजेंस एजेंसी(LIA ) की बैठक, सशस्त्र सीमा बल मुजफ्फरपुर की अध्यक्षता में हुई आयोजितगर्ल्स हॉस्टल्स की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल, पढ़ाई के नाम पर देह व्यापार के लिए रखा जाता हैं लड़की….सरस्वती पूजा को लेकर बैरगनिया थाना में शांति समिति कि बैठक हुई संपन्नमेरा युवा भारत अरवल के द्वारा जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

जिले के “एसपी स्वर्ण प्रभात”की जबरदस्त कार्रवाई

  • – लंबित केसों पर ध्यान न देने वाले 100 पुलिस अधिकारियों के वेतन पर लगाई तत्काल प्रभाव से रोक
  • – सख्त कदम से जिले की जनता गदगद, लोग कह रहें है अब लग रहा है क़ानून का राज 

मोतिहारी संवाददाता संतोष राउत की रिपोर्ट 

पूर्वी चंपारण एसपी स्वर्ण प्रभात ने पुलिस विभाग में सुधार के लिए एक बड़ी कार्रवाई की है। बार-बार निर्देश के बावजूद लंबित केसों पर ध्यान न देने वाले 100 पुलिस अधिकारियों के वेतन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।

इन अधिकारियों के पास कुल 990 लंबित केस हैं, जिनका समाधान न होने पर एसपी ने सख्त कदम उठाया है।

एसपी ने निर्देश दिया है, कि सभी अनुसंधानकर्ता 24 घंटे के अंदर इन केसों का प्रभार लें और लंबित मामलों का निपटारा करें।इसके अलावा, ट्रांसफर होने के बावजूद भी कई अधिकारी एक दर्जन से ज्यादा मामलों को लेकर घूम रहे थे।

जिसे देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। यदि इन अधिकारियों ने निर्धारित समय में काम नहीं किया। तो उनके खिलाफ और भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

इस निर्णय से पुलिस महकमे में हलचल मची हुई है,वहीं उनके सख्त कदम से जिले की आम जनता काफ़ी गदगद, है लोगों के जुबान पर सुनने को मिल रहा है,जिले में ऐसे एसपी है तो मुमकिन है,,,,अब लग रहा है की पूर्वी चम्पारण में सचमुच क़ानून का राज है।

Check Also
Close