[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

भारत स्काउट और गाइड जिला मुख्यालय मोतिहारी में शान से लहराया गया 76वें गणतंत्र दिवस का तिरंगा 

मोतिहारी से संतोष राउत की रिपोर्ट 

 मोतिहारी पूर्वी चम्पारण:- भारत स्काउट और गाइड मुख्यालय में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नित्यम कुमार गौरव ने झंडोतोलन किया। जिला स्तर पर प्रदर्शन को देखते हुये शिक्षा अधिकारी ने कहा कि जिले के सभी स्कूलों में भारत स्काउट और गाइड की शाखाएं खोली जाएंगी।

पूर्वी चम्पारण का भारत स्काउट और गाइड तदर्थ समिति के हवाले कर दिया गया था, जो अब जिला मुख्य आयुक्त रत्नेश्वरी शर्मा के द्वारा पूर्व की तरह संचालित हो रहा है।

भारतीय गणतंत्र और भारत स्काउट और गाइड के 75 वर्ष पूरा होने पर भारत सरकार ने 75 रूपये का सिक्का भारत स्काउट और गाइड के नाम से जारी किया है, जिसके लिए आमजनों ने भारत सरकार को बधाईयां दी है।

इस अवसर पर जिला मु्ख्य आयुक्त श्री शर्मा ने बताया कि केवल भारत स्काउट और गाइड के प्रशिक्षणार्थियों को ऊपर के वर्गो में नामांकन के समय वेटेज दिया जाता है और राष्ट्रपति और राज्यपाल पुरस्कार दिया जाता है तथा रेलवे में नौकरी के लिए आरक्षण दिया जाता है। जिसकी अधिसूचना शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए हैं।

माननीय शिक्षा मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री को ज्ञापन देकर श्री शर्मा ने किसी दूसरी हमनाम संगठनों की दखलंदाजी का विरोध किया है तथा उसे छात्रों और अभिभावकों के साथ धोखा धरी कहते हुए उस पर रोक लगाने की मांग की है।

Check Also
Close