[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
जमुईबिहारराज्य

सरस्वती पूजा एवं शब-ए- बारात को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में शांति समिति की हुई बैठक

जमुई जिला ब्यूरो बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

 आज दिनांक 28.01.2025 को जिलाधिकारी जमुई श्रीमती अभिलाषा शर्मा भाoप्रoसेo एवं पुलिस अधीक्षक मदन कुमार आनंद की संयुक्त अध्यक्षता में आगामी सरस्वती पूजा एवं शबे -ए-बारात पर्व के मद्देनजर शांति सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था संधारण के लिए नगर परिषद के सभागार में जिला ,अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी सरस्वती पूजा एवं शब -ए-बारात पर्व शांति पूर्ण माहौल एवं उत्साह पूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सभी वाहन गस्ती एवं पैदल गस्ती संबंधित मजिस्ट्रेट के साथ लगातार भ्रमणशील रहकर विधि व्यवस्था सुदृढ़ रखेंगे। विसर्जन स्थल का भौतिक सत्यापन हर हाल में सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने कहा कि मुख्य पंडालों में लाइजनिंग ऑफिसर्स द्वारा रात्रि प्रहर में वॉलिंटियर्स की प्रतिनियुक्ति किया जाये। अग्नि सुरक्षा प्रवेश एवं निकास द्वार भीड़ तंत्र पर नियंत्रण गड़बड़ी करने वालों, सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि मूर्ति स्थापना के लिए लाइसेंस का होना अनिवार्य है।

सभी लाइसेंस धारी को विसर्जन का रूट, टाइमिंग हर हाल में निर्धारित करें, वॉलिंटियर्स आई कार्ड का वेरिफिकेशन निश्चित रूप से करें । ड्रोन ,सीसीटीवी, वीडियोग्राफी की व्यवस्था निश्चित रूप से की जाए l उन्होंने कहा कि डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। अश्लील गाने पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।

स्कूल के संचालकों, कोचिंग संचालकों के साथ बैठक करें, विसर्जन स्थल पर गोताखोर, बैरिकेडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि पंडालों में प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी आपसी समन्वय बनाकर पूजा स्थल की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।

हमेशा अलर्ट मूड में रहेंगे। सांप्रदायिक घटना, डूबने की घटना, भगदड़ की घटना ना हो इसके लिए हमेशा सतर्कता बरती जाए ,पूजा पंडालो पर बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं विकास द्वार की सुरक्षा ,भीड़ तंत्र पर नियंत्रण, यातायात व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित की जाए।

लॉ एंड ऑर्डर व्हाट्सएप ग्रुप में सभी मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी अपनी समस्या एवं सुझाव निश्चित रूप से शेयर करें । स्कूल, छात्रावास, कोचिंग संस्थानों में मूर्ति स्थापना हेतु संस्थापक के नाम से लाइसेंस निर्गत करें ।

      इस अवसर पर सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी , अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पुलिस पदाधिकारी तथा शांति समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे l

Check Also
Close