[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

आर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडर
बिहारराज्यरोहतास

जनसेवा समर्पण भाव एनडीए की पहचान:- राजेश्वर राज

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ/ ‌बिक्रमगंज(रोहतास): आगामी 30 जनवरी को जिला मुख्यालय सासाराम के फजलगंज स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी पर काराकाट के पूर्व विधायक राजेश्वर राज ने मंगलवार को प्रेसवार्ता किया।

इस दौरान उपस्थित प्रेस प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उन्होंने जनसेवा और समर्पण भाव एनडीए की पहचान बताया।

बिहार एवं केंद्र की सरकार को नीतियों विचारधाराओं पर आधारित गठबंधन नहीं होने की बात करते हुए जनता सेवा का समर्पित परिवार कहा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बिहार के प्रत्येक जिले और प्रत्येक गांव को विकास के मुख्य धारा से जोड़कर यह विश्वास उत्पन्न किया है कि एनडीए ही वह ताकत है जो बिहार को नई ऊंचाई पर ले जा सकती है।

यह विश्वास प्रत्येक जिला में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन की अभूतपूर्व सफलताओं से परिलक्षित भी हो रही है।

एनडीए कार्यकर्ताओं की एकता और उत्साह के कारण कार्यकर्ताओं में ऐसा आत्मविश्वास दिख रहा है कि 2025 विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन 225 से अधिक सीट जीतकर बिहार विकास को गति प्रदान कर बिहार को आत्मनिर्भर और एक आदर्श राज्य के रूप में स्थापित करेंगे।

Check Also
Close