[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

समारोह पूर्वक सेवानिवृत्त बीईओ को दी गयी विदाई

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटांड: शिक्षा से बड़ा कोई आंख नहीं होता है। शिक्षा का बीज बो कर समाज को रोशनी देने का काम हमारे शिक्षकगण करते हैं। उक्त बातें बीडीओ दीपक राम ने कहीं। वे बीआरसी मैनाटांड़ के सभागार में सम्मान सह विदाई समारोह एवं मशाल कार्यक्रम में मौजूद शिक्षकों को बतोर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

वही शिक्षक संघ के प्रधान सचिव नागेंद्र नाथ शर्मा ने कहा कि शिक्षक समाज की नींव होते हैं। इन्हीं के बदौलत सभ्य समाज व सुरक्षित राष्ट्र का निर्माण होता है।

उन्होंने शिक्षकों से छात्र छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर बल दिया।वही मौके पर सेवानिवृत्त बीईओ कृष्णा कुमारी को भावभीनी विदाई दी गयी। उन्हें शॉल, अंगवस्त्र, डायरी, कलम देकर सम्मानित किया गया।

वही उनके कार्यकाल की सराहना करते हुये पूर्व बीआरपी धुरेंद्र साह ने कहा कि बीईओ कृष्णा कुमारी के समय काम करने का अच्छा अनुभव मिला।

उनके नेतृत्व में मैनाटाड़ शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल रहा। भगवान् उन्हें हमेशा स्वस्थ रखें।वहीं कार्यक्रम की शुरुआत मध्य विद्यालय रमपुरवा के छात्राओं के द्वारा स्वागत गान से किया गया।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सोहराब अंसारी ने किया। मौके पर बीपीएम नैयर आलम, एमडीएम प्रभारी शशि कुमार, लेखापाल निर्भय कुमार,संघ के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश कुशवाहा, सचिव सुमित कुमार, बीआरपी उमाकांत मिश्रा, मदन कुमार ,मनोज कुमार ,नंदकिशोर प्रसाद ,आनंद कुमार, लाल बहादुर साह, राकेश कुमार, राजेश प्रसाद यादव ,रामबाबू कुमार ,ललन राम आमोद मुखिया ,सूरज कुमार, चंदन कुमार आदि मौजूद रहें।

Check Also
Close