[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

आर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडर
बिहारराज्यरोहतास

किसान प्रदेश अध्यक्ष बिहार आशुतोष सिंह के नेतृत्व मे एनसीपी राष्ट्रीय सचिव का हुआ भव्य स्वागत

रोहतास संवाददाता मंटू कुमार की रिपोर्ट 

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सह झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार पर्यवेक्षक सच्चिदानंद सिंह झारखंड से उत्तर प्रदेश जाते समय सासाराम शहर में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के बिहार प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सह प्रदेश अध्यक्ष किसान आशुतोष सिंह के नेतृत्व में सासाराम शहर में किया गया भव्य स्वागत।

इस स्वागत के समय राष्ट्रीय सचिव सह बिहार पर्यवेक्षक ने कहा कि बिहार के सभी 243 विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अपने बल पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

अगर एनडीए बीजेपी गठबंधन हमें गठबंधन का नेवता देती है तो हम उनके इस गठबंधन को सामान पूर्वक समझौता करने के लिए तैयार रहेंगे नहीं तो हम लोग बिहार विधानसभा के सभी सीटों 243 सीटों पर चुनाव बहुत ही मजबूती के साथ लड़ेंगे।

इस मौके पर बिहार प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सह किसन बिहार प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने भी अपने राष्ट्रीय सचिव सह बिहार पर्यवेक्षक सच्चिदानंद सिंह के गर्मजोशी के साथ स्वागत करते हुये काहा कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित पवार और

राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राजसभा सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल जी के नेतृत्व में बिहार में सभी सीटों पर राष्ट्रीय सचिव सह बिहार पर्यवेक्षक सच्चिदाननद सिंह के संचालन में हम बिहार के सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और बहुत सारे सीटों पर हम जीत भी दर्ज करेंगे।

इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष बिहार किसान सह प्रदेश मुख्य प्रवक्ता बिहार एनसीपी आशुतोष सिंह, प्रदेश महिला अध्यक्ष संगीता देवी, रोहतास जिला अध्यक्ष रामबाबू, भूतपूर्व सैनिक जिला अध्यक्ष परशुराम सिंह,शिक्षा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मृत्युंजय पांडे,अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष एनुअल खान, युवा जिला अध्यक्ष विमलेश सिंह,भूतपूर्व सैनिक सोनू सिंह, छात्र जिला अध्यक्ष अर्जुन यादव,दिपक यादव,बन्टी पाठक सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे

Check Also
Close