[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने बुद्धम शरणं गच्छामि कलाकृति के जरिए दिया विश्व शांति का संदेश

सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने बौद्ध महोत्सव में 6 टन रेत पर 10 फिट ऊंचे भगवान बुद्ध की तस्वीर उकेर लिखा बुद्धम शरणं गच्छामि

मोतिहारी ब्यूरो सुजीत कुमार की रिपोर्ट 

मोतिहारी/बोधगया: अंतराष्ट्रीय ज्ञान, मोक्ष और ज्ञान के धरती से प्रसिद्ध गया जिले के बोधगया में बौद्ध महोत्सव 2025 का आगाज हो गया।

वहीं सभी खास अवसरों पर अपनी बेमिसाल कला प्रदर्शन करने को लेकर पूरे दुनियांभर में मशहूर अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने एक बार अपनी विशेष कलाकृतियों के माध्यम से वर्ल्ड पीस लिखकर विश्व शांति का संदेश दिया हैं।

सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने बौद्ध महोत्सव में उद्घाटन सत्र के पूर्व ही कालचक्र मैदान में बनें मुख्य सांस्कृतिक पंडाल के बगल में बायीं ओर अपनी दो दिनों के कठिन मेहनत के बाद 6 टन बालू के रेत पर 10 फिट ऊंचे भगवान बुद्ध की भव्य तस्वीर बनाकर लिखा बुद्धम शरणं गच्छामि।

मधुरेंद्र ने देश विदेश तथा कई प्रदेशों से आने वाली सैलानियों के स्वागत में कलाकृति बनाई है। यह कलाकृति आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। लोग अपने मोबाईल फोन में सेल्फी लेते नजर आ रहें है।

बता दें कि बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन बनकटवा प्रखंड के बिजबनी गांव से तालुक रखने वाले युवा अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र हमेशा देश विदेशों में हुए प्रकृति घटनाएं, महापुरुषों की जंयती व पुण्यतिथियों, जवलंत विषयों तथा सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं पर तुरंत अपनी विशेष कलाकृति प्रस्तुत कर समाज को सकारात्मक संदेश देते रहते हैं।

गौरतलब हो की पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम ने भी वर्ष 2012 में मधुरेंद्र की कलाकृति की सराहना की थी। बिहार लोकसभा चुनाव 2019, बिहार विधानसभा 2020 और स्वच्छ सर्वेक्षण 2021- 22 के ब्रांड एंबेसडर सहित अंतर्राष चुके हैं।

इसके अलावे वर्ष 2023 में सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार का नाम बिहार के महान हस्तियां बुक में नाम दर्ज हुआ। उनकी कई रेत की मूर्तियां अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी हैं।

सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने दुनियां भर में करीब एक दर्जन से अधिक अंतर्राष्ट्रीय रेत कला प्रतियोगिताओं और उत्सवों में भाग लिया है और देश के लिए कई पुरस्कार जीते हैं।

सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र सार्क देश नेपाल के विश्व प्रसिद्ध गढ़ी माई मेला, अंतराष्ट्रीय रेत कला उत्सव ओड़िसा, विश्वप्रसिद्ध सोनपुर मेला, बिहार के राजगीर महोत्सव, बौध महोत्सव गया।

थावे महोत्सव, मंदार महोत्सव बांका, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, सहित देश विदेशों में सैकड़ों सरकारी व गैरसरकारी आयोजनों में अपनी कला का अनूठा प्रदर्शन कर बिहार के साथ भारत का नाम अंतराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया हैं।

मौके पर उपस्थित बिहार सरकार के सहकारिता तथा पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डॉ प्रेम कुमार, जिलाधिकारी डॉ त्याग राजन, कला पद्धाधिकारी सुरभि बाला एवं अन्य देशों में श्रीलंका, म्यांमार, वियतनाम, कामोडिया, इंडोनेशिया, जापान व नेपाल आये बौद्धिस्ट मेहमानों समेत दर्जनों राजनैतिक हस्तियां वरीय अधिकारियों व स्थानीय आम लोगों ने भी मधुरेन्द्र की कलाकृत्ति की सराहना करते बधाई दी।

Check Also
Close