[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
पुरस्कारपूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

अंतरराष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव स्मृति चिन्ह से सम्मानित हुए सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र

बोधगया के कालचक्र मैदान में जिला प्रशासन गया ने उत्कृष्ट कला प्रदर्शन के लिए अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव स्मृति चिन्ह देकर सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र को किया सम्मानित

मोतिहारी: बोधगया में आयोजित तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव का समापन हो गया। वहीं सभी खास अवसरों पर अपनी बेमिसाल कला प्रदर्शन करने को लेकर पूरे दुनियांभर में मशहूर अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार रविवार की संध्या में मुख्य मंच पर उप विकास आयुक्त सह जिला पार्षद के कार्यपालक पदाधिकारी नवीन कुमार, नगर आयुक्त कुमार अनुराग ने संयुक्त रूप से अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव स्मृति चिन्ह भेंट कर सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र को सम्मानित कर बधाई दी।

बता दें कि बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन बनकटवा प्रखंड के बिजबनी गांव से तालुक रखने वाले युवा अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र हमेशा देश विदेशों में हुए प्रकृति घटनाएं, महापुरुषों की जंयती व पुण्यतिथियों, जवलंत विषयों तथा सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं पर तुरंत अपनी विशेष कलाकृति प्रस्तुत कर समाज को सकारात्मक संदेश देने में रहते हैं।

इनके झोली में अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्ट फेस्टिवल अवॉर्ड, वैश्विक शान्ति सम्मान, अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव सम्मान, अंतर्राष्ट्रीय राजगीर महोत्सव सम्मान, राष्ट्रपति कलाम यूथ अवॉर्ड, भारत नेपाल मैत्री सम्मान, बिहार गौरव, चम्पारण रत्न, यूथ आईकॉन, आम्रपाली सम्मान, वैशाली गणराज्य, मगध रत्न, शाहिद सम्मान सहित सैकड़ों एवार्ड हासिल कर चुके हैं।

गौरतलब हो की पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम ने भी वर्ष 2012 में मधुरेंद्र की कलाकृति की सराहना की थी। बिहार लोकसभा चुनाव 2019, बिहार विधानसभा 2020 और स्वच्छ सर्वेक्षण 2021- 22 के ब्रांड एंबेसडर रह चुके सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार का नाम वर्ष 2023 में बिहार के महान हस्तियां बुक में दर्ज हुआ। उनकी कई रेत की मूर्तियां अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी हैं।

मौके पर उपस्थित कला पद्धाधिकारी सुरभि बाला, सुधीर कुमार पांडेय, सुरेंद्र कुमार, रौशन कुमार, अरुण कुमार एवम अन्य देशों के बुद्धिस्ट मेहमानों समेत राजनैतिक हस्तियां वरीय अधिकारियों व स्थानीय आम लोगों ने भी सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र को यह सम्मान मिलने पर बधाई दी।

Check Also
Close