[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
अरवलबिहारराज्य

अति पिछड़ा वर्ग चेतना मंच का जिला अध्यक्ष बने आनंद चंद्रवंशी

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

अरवल मुख्यालय स्थित बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर वाचनालय सभागार में अत्यंत पिछड़ा वर्ग चेतना मंच का जिला स्तरीय बैठक कर जिला कमिटी का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से पूर्व जिला पार्षद रहे आनंद कुमार चंद्रवंशी को जिला अध्यक्ष चुना गया।

वहीं उपाध्यक्ष के रूप डॉ कृष्णा कुमार और सत्येंद्र विश्वकर्मा को चुना गया जिला महामंत्री रम्भु पंडित और जयकेश कुमार ठाकुर को चुना गया l महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रिंकू विश्वकर्मा, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष शैल देवी, जिला मंत्री दिनेश विश्वकर्मा चुना गया है l

ज्ञात हो की राज्यसभा के सांसद व बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह अत्यंत पिछड़ा वर्ग चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ भीम सिंह के नेतृत्व में पूरे बिहार के सभी जिलों में अत्यंत पिछड़ा वर्ग चेतना मंच का जिला कमिटी का गठन करना सुनिश्चित किया गया है l इसी संदर्भ में आज एक आवश्यक बैठक आयोजित किया गया है।

इस बैठक मे चेतना मंच के राष्ट्रीय महामंत्री सुभाष प्रसाद एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग चेतना मंच के प्रदेश नेता जीत कुमार चंद्रवंशी और जयप्रकाश जी ने संयुक्त रूप से मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित हुए तथा सभी नव नियुक्त पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र दिया।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि जिस विश्वास के साथ मुझे अत्यंत पिछड़ा वर्ग चेतना मंच का जिला की जिम्मेदारी हमे आम सहमति से दिया गया है।

मैं उसे बखूबी से निर्वहन करूगा और अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ भीम सिंह के दिशा निर्देश मे अतिपिछड़ा समाज के उत्थान के लिए काम करूंगा।

अत्यंत पिछड़ा वर्ग चेतना मंच का मुख्य उद्देश्य होगा कि अतिपिछड़ा समाज एक जुट होकर राजनैतिक सता पर अपना प्रभाव स्थापित करे और सरकार सता में अपने आबादी के हिसाब से भागीदारी सुनिश्चित करे तथा अतिपिछड़ी समाज के सुख दुख में एकजुट रहना और बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर, जननायक कर्पूरी ठाकुर और एकात्म मानववाद के योद्धा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के मूल सिद्धांतों पर चल कर समाज और राष्ट्र का उत्थान करना है।

इस मौके पर शैलेंद्र पंडित डॉ वीरेंद्र प्रसाद मुनी चंद्रवंशी विश्वजीत कुमार रंजय कुमार जयराम सिंह तारकेश्वर सिंह संतोष कुमार मिथिलेश कुमार नंदकिशोर कुमार गुड्डू कुमार अभिजीत कुमार दामोदर सिंह सकलदीप कुमार जितेंद्र प्रजापति मसूदन ठाकुर हरेंद्र कुमार रामदास पंडित सुभाष कुमार राम गोविंद कुमार मनीष कुमारसहित कई अतिपिछड़ा समाज के गण्यमान्य लोग उपस्थित हुए।

Check Also
Close