[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

DM-SP की दो टूक: डीजे बजाया तो होगी कार्रवाई, मुहर्रम को लेकर सख्त निर्देश जारीलखनऊ अग्निकांड में 15 छात्रों की मौत के बाद जागा प्रशासन, कोचिंग और अस्पतालों की होगी कड़ी जांचपदभार ग्रहण करने के साथ ही एक्शन मोड में जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव मोतिहारीबिहार से यूपी तक पहुंची भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर की आग, इंसाफ के लिए सड़कों पर उतरा चंदौलीअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बाबा झुमराज धाम बटिया में योग शिविर का हुआ आयोजन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीपीएम स्कूल, जहानाबाद में योग कार्यक्रम आयोजित13 साल से फरार 50 हजार का इनामी पॉक्सो आरोपी गिरफ्तार, हिमाचल में छिपा ये था शातिरघोरदौड़ पोखर की जांच करने पहुंचीं एसडीओ मंगला कुमारी, ग्रामीणों की शिकायत पर अधिकारियों ने किया निरीक्षणचन्दौली पुलिस ने रचा कीर्तिमान: जिले के सभी 16 थानों को एक साथ मिला ISO सर्टिफिकेटसड़क सुरक्षा समिति की बैठक में गुड सेमेरिटन पुरस्कार से सम्मानित हुए दो राहवीर, सांसद राधामोहन सिंह ने किया सम्मानित
बिहारराज्यशेखपुरा

शेखपुरा नगर थाना क्षेत्र के मटोखर गांव में गोली मारकर युवक की हत्या

शेखपुरा नगर थाना क्षेत्र के मटोखर गांव में गोली मारकर युवक की हत्या

शेखपुरा जिला ब्यूरो रंजन कुमार की रिपोर्ट 

शेखपुरा जिला के टाउन थाना क्षेत्र के मटोखर गांव में शनिवार की देर शाम गोली मारकर एक युवक की हत्या की घटना को अंजाम दिया गया. मृतक युवक शेखपुरा नगर क्षेत्र के बुधौली मोहल्ले का रहने वाला 36 वर्षीय सुबोध यादव बताया जाता है।

जानकारी के मुताबिक वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने ससुराल व शेखपुरा नगर क्षेत्र के ही मटोखर गांव जा रहा था, तभी मटोखर गांव पहुंचने के बाद ही ससुराल से कुछ दूर पहले ही गोली मारकर उसकी हत्या की घटना को अंजाम दिया गया।

कुछ ग्रामीणों की माने तो देर शाम होने के कारण घटनास्थल के आसपास किसी प्रकार की कोई चहल पहल नहीं थी. इसी क्रम में हमलावरों ने पहले उसकी बाइक को रुकवाया और दोनों के बीच कुछ नोक झोंक हुई .इसी दौरान हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी।

इस घटना में गोली लगते ही वह वही लहूलूहान होकर बाइक से गिर पड़ा .घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर वहां से भाग खड़े हुए .थोड़ी ही देर में वहां ग्रामीण इकट्ठा हो गये .इस घटना को लेकर पूरे गांव में सनसनी फैल गई .

घटना की सूचना मिलते ही शेखपुरा टाउन थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर हर बिंदु पर जांच की जा रही है ओहि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.

बताया जाता है कि मृतक तीन बच्चों के पिता थे और मटोखर गांव निवासी कारू यादव के वह दामाद बताए जाते हैं. घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं लग सका।

Check Also
Close