[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
बिहारराज्यवैशाली

जिलाधिकारी ने हाजीपुर रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

वैशाली संवाददाता प्रभंजन कुमार की रिपोर्ट 

  • भीड़ प्रबंधन के लिए दिए कई निर्देश 

हाजीपुर, यात्री सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के ऐहतियाती उपाय के मद्देनजर आज वैशाली के जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने हाजीपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने पूरे स्टेशन परिसर का निरीक्षण करते हुए भीड़ प्रबंधन की मौजूदा व्यवस्था की गहन समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा प्रशासन के लिए सर्वोपरि है और इसमें सतर्कता निहायत जरूरी है।

निरीक्षण के दौरान रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने, प्लेटफार्म के गलियारों को चौड़ा करने और अंतिम समय में प्लेटफार्म बदलने से बचने का निर्देश दिया गया।

स्टेशन पर गैर जरूरी लोगों के प्रवेश पर रोक के साथ यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि संबंधित ट्रेन के यात्री ही प्लेटफार्म पर पहुंचे।

निरीक्षण के दौरान सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री रामबाबू बैठा, स्टेशन मास्टर श्री राकेश कुमार सिंह, आरपीएफ थानाध्यक्ष श्री साकेत कुमार सिंह के साथ कई वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

Check Also
Close