[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

आर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडर
जमुईबिहारराज्य

सशस्त्र सीमा बल चरका पत्थर की बड़ी कामयाबी, क्ई कांडों में लिप्त कुख्यात नक्सली जयराम मुर्मू गिरफ्तार

जमुई / सोनो संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

 चिहरा थाना क्षेत्र के बौंगी पंचायत अंतर्गत माधूपर गांव निवासी सुंदर हेंब्रम का नक्सली पुत्र जयराम मुर्मू को सी० समवाय 16 वीं वाहिनी ओर स्थानीय थाना की पुलिस बलों के संयुक्त सहयोग से कहुआ गांव के जंगलों में चलाए गये सर्च अभियान में गिरफ्तार कर लिया गया है ।

गिरफ्तार जयराम मुर्मू पर जमुई जिले के खैरा थाना में दो केस नामजद है, जिसमें पहली कांड संख्या 168 / 13 दिनांक 20 /09 / 2013 धारा 147 , 148, , 149 , 427 , 436 , 120 बी तथा 121 भा० द० वी० 3 / 4 वि० पदा० एक्ट 16 , 17 , 18 , 19 , 20 , 21 , 22 , यू० ए० पी० एक्ट एवं द्वितीय कांड संख्या 169 / 13 दिनांक 20 / 09 / 2013 धारा 147 , 148 , 149 , 353 , 326 , 307 , 302 , भा० द० वि० 27 आर्म एक्ट 16 , 17 , 18 , 19 , 20 , 21 , 22 यू० ए० पी० एक्ट शामिल है ।

गिरफ्तार नक्सली जयराम मुर्मू विगत समय से फरार चल रहा था एवं खैरा थाना की पुलिस वर्षों से इसकी तलाश कर रही थी । इसकी जानकारी सशस्त्र सीमा बल के खुफिया विभाग को भी थी।

सोलह वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल SSB खैरा बिहार के कमांडेंट श्री अनिल कुमार पठानिया के निर्देशानुसार उक्त सूचना पर सशस्त्र सीमा बल के खुफिया विभाग गंभीरता से काम कर रही थी एवं कई दिनों पुर्व से गुप्तचर के द्वारा सूचना प्राप्त हो रही थी,

कि उपरोक्त कांड में शामिल नक्सली सिमराढाब जंगल के रास्ते कहुंआ गांव के जंगल की तरफ भ्रमणशील है । उक्त सूचना को 16 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल SSB के कमांडेंट श्री अनिल कुमार पठानिया को दिया गया।

इसके उपरांत कमांडेंट महोदय द्वारा इसकी गिरफ्तारी के लिए सी समवाय के कम्पनी कमांडर मुकेश चूण्डवाल को आदेशित किया गया। तत्पश्चात कंपनी कमांडर श्री मुकेश चूण्डवाल द्वारा सशस्त्र सीमा बल और चरका पत्थर पुलिस द्वारा एक संयुक्त टीम का गठन किया गया ।

कंपनी कमांडर मुकेश चूण्डवाल ने अपनी सभी एस एस बी जवानों ओर पुलिस टीम के साथ बताए गए जंगली एरिया में तलाशी अभियान के लिए रवाना हुए ।

जहां पर सर्च अभियान के दौरान कहूवा गांव के समिप की जंगल में एक संदिग्ध व्यक्ति देखा गया , उक्त व्यक्ति से पूछताछ करने पर पता चला कि संदिग्ध व्यक्ति का नाम जयराम मुर्मू पिता का नाम स्व० सुंदर हेंब्रम है ।

इसके बाद गठित टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति को चरका पत्थर कैंप में ला कर पूछताछ करने के बाद खैरा थाना को सुपुर्द कर दिया गया ।

Check Also
Close