[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र को मिला महान दानवीर कर्ण पुरस्कार

कर्ण पुरस्कार से नवाजे गये अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र

ब्यूरो रिपोर्ट मोतिहारी

मोतिहारी। अंग, जन, गण, अंग मदद फाउंडेशन एवं अंगिका विकास फाऊंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में विश्व मातृभाषा दिवस के अवसर पर शुक्रवार को अंग प्रदेश भागलपुर के साहित्यिक विरासत के रूप चर्चित भगवान पुस्तकालय सभागार में राष्ट्रिय अंग समागम का आयोजन किया गया।

वही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देशहित में कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए रेत के महान कलाकार मधुरेंद्र कुमार को महान दानवीर कर्ण पुरस्कार से सम्मानित किया।

वही महान स्वाधीनता सेनानी नाटककार, रंगकर्मी विरेंद्र नारायण के जन्मशती के अवसर पर आईआईटी रुड़की के प्राध्यापक विजय नारायण, महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय केंद्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से चंपारण के लाल प्रखायत सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र को अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

बता दें कि सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र की झोली में अभी तक अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्ट फेस्टिवल अवॉर्ड, वैश्विक शान्ति सम्मान, अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव सम्मान, अंतर्राष्ट्रीय राजगीर महोत्सव सम्मान, राष्ट्रपति कलाम यूथ अवॉर्ड, भारत नेपाल मैत्री सम्मान, बिहार गौरव, तिलका मांझी सम्मान, चम्पारण रत्न, यूथ आईकॉन, आम्रपाली सम्मान, वैशाली गणराज्य, मगध रत्न, शाहिद सम्मान, चंपारण गौरव अवार्ड, अमृत पुरुष अमरेंद्र सम्मान, सहित सैकड़ों एवार्ड हासिल कर चुके हैं।

गौरतलब हो कि सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार बिहार लोकसभा चुनाव 2019, बिहार विधानसभा 2020 और स्वच्छ सर्वेक्षण 2021- 22 के ब्रांड एंबेसडर सहित अंतर्राष्ट्रीय रेत कला उत्सव के विजेता भी रह चुके हैं।

इसके अलावे वर्ष 2023 में सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार का नाम बिहार के महान हस्तियां बुक में नाम दर्ज हुआ। उनकी कई रेत की मूर्तियां अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी हैं।

सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने दुनियां भर में करीब एक दर्जन से अधिक अंतर्राष्ट्रीय रेत कला प्रतियोगिताओं और उत्सवों में भाग लिया है और देश के लिए कई पुरस्कार जीते हैं।

मौके पर उपस्थित जनसत्ता के मुख्य संपादक प्रसून लतांत, शिक्षाविद रत्न मंडल, डॉ शंभू दयाल खेतान, अमृत पुरूष अमरेंद्र, समाजसेवी सचितानंद साह, अंग मदद फाउंडेशन के सचिव वंदना झा समेत बड़े बड़े साहित्य के विद्वान, लेखक, समीक्षक व अनेकों कवियों ने सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र को बधाई देते उनकी कला को और बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए शुभकामनाएं भी दी।

Check Also
Close