[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
बिहारराज्यवैशाली

जिलाधिकारी ने छात्रों को बताएं सफलता का मूल मंत्र 

वैशाली संवाददाता प्रभंजन कुमार की रिपोर्ट 

  • मोबाइल से रहो दूर, सफलता मिलेगी जरूर 
  • डीएम ने ओबीसी छात्रावास का किया निरीक्षण 

हाजीपुर, जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा छात्रों को सफलता का पाठ पढ़ाते नजर आए।

हाजीपुर में ओबीसी हॉस्टल के निरीक्षण के क्रम में उन्होंने प्रत्येक छात्र से संवाद किया। पुस्तकालय में पाठशाला लगी।

उन्होंने छात्रों से कहा कि सफलता के लिए तपस्या करना होता है। सफलता का कोई शॉर्टकट मार्ग नहीं होता है। किताबों से दोस्ती करो, मोबाइल से दूरी बनाओं, सफलता जरूर मिलेगी।

उन्होंने छात्रों को बताया कि गहन अध्ययन कर खुद नोट्स बनाओं।

बने बनाए नोट्स के पीछे मत भागो। कोई नेशनल न्यूज़ पेपर रोज पढ़ो। प्रतिदिन नई जानकारी हासिल करो। भारत सरकार और बिहार सरकार की वेबसाइट पर भी ढेर सारी जानकारियां उपलब्ध हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा छात्रों के लिए इतनी सुविधा दी जा रही है। छात्रावास में स्मार्ट क्लासेस, पुस्तकालय, वाईफाई एवं कंप्यूटर आदि की सुविधा उपलब्ध है। यदि छात्र एकाग्रचित होकर मन से परीक्षा की तैयारी करें, तो सफलता एक दिन अवश्य मिलेगी।

संवाद के दौरान छात्र नायक सुजीत कुमार ने बताया कि उसने रेलवे की परीक्षा दी है। रिजल्ट आने वाला है। सोनू कुमार ने बताया कि वह एसएससी का परीक्षा दे चुका है, परिणाम का इंतजार है।

अभिषेक, नीतीश कुमार ठाकुर और अनिकेत ने बताया कि वे आर. एन.कॉलेज से बीसीए कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने अनिकेत से पूछा कि बताओ जावा और सी प्लस प्लस में क्या अंतर होता है। छात्र ने सही उत्तर दिया।

मालूम हो कि ओबीसी छात्रावास में सरकार द्वारा छात्रों के लिए रहन-सहन, खान पान, लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लासेस, कंप्यूटर, बिजली, पंखा, बेड आदि की समुचित व्यवस्था की गई है।

निरीक्षण के दौरान जिला सूचना एवं जन संपर्क पदाधिकारी श्री नीरज तथा कल्याण विभाग के पदाधिकारी श्री राजेश कुमार सुधांशु, श्री अभिषेक मिश्रा, श्री राजीव रंजन सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Check Also
Close