
अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट
पूर्व जिला पार्षद व भाजपा वरिष्ठ नेता आनंद कुमार चंद्रवंशी ने प्रेस व्यान जारी कर कहा कि इन दिनो राजद नेताओं का सनातन धर्म के विरुद्ध बयान देने का एक एजेंडा चला रखा हैं।
सनातन धर्म के विरुद्ध बोलने से गैर सनातन धर्म वाले जो लोग है उन पर राजद के प्रति सकारात्मक प्रभाव होता है और वह भावनात्मक रूप से राजद के प्रति आकर्षित हो जाते है और चुनाव में अपना वोट आरजेडी को दे देते हैं।
इसलिए राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और पूर्व शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर इन दिनों सनातन के विरुद्ध बयान देने का कोई अवसर नही छोड़ते है। राजद सुप्रीमो लालु यादव ने महाकुंभ स्नान की निंदा किए थे।
वही पूर्व मंत्री चंद्रशेखर ने सनातन धर्म में पूजे जाने वाले जीव – जंतु को पाखंडी करार दिया है। सनातन धर्म में काल भैरव की सवारी कुता, माँ लक्ष्मी के सवारी उल्लू और नाग को देवता कहा जाता है।
इसी को लेकर पूर्व मंत्री ने प्रेस कांफ्रेंस कर सनातनियों को छुआ छूट करने वाले पाखंडी करार दिया है। जो आरजेडी का वोट बैंक बनाने का एजेंडा है जिसे मैं घोर निंदा करता हू।




















