[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगी
जमुईबिहारराज्य

महा शिवरात्रि पर कंचनेश्वर नाथ धाम डुमरी में उमड़ी भक्तों की भीड़ 

जमुई / सोनो संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

 महा शिवरात्रि के मौके सोनो प्रखंड के डुमरी गांव स्थित सेंकड़ों वर्ष पुरानी प्रसिद्ध कंचनेश्वर नाथ धाम मंदिर में विराजमान भगवान शिव का दर्शन करने भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी ।

सुबह पांच बजते ही भक्तों का आना प्रारंभ हो गया , जो संध्या तक लगातार जारी रहा । इस दौरान तक‌रिबन 50 हजार से अधिक श्रद्धालु भगवान शिवलिंग पर दूध , जल एवं फुल बिल्वपत्र आदि चढ़ाकर मिन्नतें मांगी ।

मंदिर के पुजारी ओर लखन कियारी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह मंदिर प्रबंधक श्री दिगम्बर पांडेय ने इस मंदिर में विराजमान भगवान शिव की महिमा का बखान करते हुए कहा कि भगवान कंचनेश्वर नाथ की महिमा अपरम्पार है , जो भी श्रद्धालु भक्ति के साथ मिन्नतें मांगने आते हैं भगवान भोलेनाथ उनकी मनोकामना अवश्य ही पुरी करते हैं ।

उन्होंने कहा कि केंसर से पिड़ीत एवं डाक्टरों से बचने की उम्मीद खो चुके सेंकड़ों लोगों ने भगवान कंचनेश्वर नाथ धाम में आरजु विनती लगाई ओर वर्षों से जिवीत हैं , साथ ही नि: संतान सेंकड़ों महिलाओं को संतान की प्राप्ति हुई है।

जिस कारण भगवान कंचनेश्वर नाथ की महिमा दिन प्रतिदिन फैलती जा रही है और अपनी मन वांछित फलों की प्राप्ति के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी हैं ।

श्री पांडेय ने आगे बताया कि महा शिवरात्रि के शुभ अवसर पर हर वर्ष की भॉति इस वर्ष भी शिव बारात ( झांकी ) निकाली जायेगी , यह झॉकी मंदिर परिसर से निकलकर संपुर्ण डुमरी गांव का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर वापस लोट जायेगी । इस झॉकी में भगवान शिव के साथ हाथी , घोड़े , भुत पिसाच सहित कई देवता गण विराजमान रहेंगे। ।

Check Also
Close