[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
अरवलबिहारराज्य

जन शिक्षण संस्थान वंचित अरवल द्वारा तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ

जन शिक्षण संस्थान वंचित अरवल द्वारा तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

जन शिक्षण संस्थान अरवल द्वारा, प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम तीन दिवसीय प्रारंभ किया गया, इस कार्यक्रम का उद्घाटन संस्था के निदेशक रोशन कुमार प्रशिक्षक पंकज कुमार एवं जिला कार्यक्रम प्राधिकारी जय कुमार द्वारा किया गया।

अरवल जिले के पांचो प्रखंड के सभी प्रशिक्षक को यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें कौशल उद्यमिता विकास मंत्रालय द्वारा है कार्यक्रम चलाया जा रहा है,, प्रशिक्षक पंकज कुमार ने बताया कि यह तीन दिवसीय कार्यक्रम है।

इसमें स्किल संबंधित है सभी शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, कम संसाधन में हम कैसे बच्चों को प्रशिक्षित करेंगे इसके बारे में विशेष रूप से बताया गया, यह प्रशिक्षण का आज प्रथम दिन था।

इस कार्यक्रम में प्रखंड शिक्षक अनुदेशिका निधि कुमारी, वीरेंद्र प्रसाद चंद्रवंशी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी जयकुमार सिंटू कुमार आलोक कुमार अनिल कुमार सुनीता कुमारी राधिका कुमारी एवं अन्य शिक्षक इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम का उद्देश्य गरीब परिवार के बच्चे एवं बच्चियों को जो पैसे के अभाव में प्रशिक्षण नहीं प्राप्त कर सकते हैं उनको यह संस्था द्वारा निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है एवं प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र देकर नियोजित वी किया जाता है।

संस्था के निदेशक रोशन कुमार ने बताया कि गरीब गुरुओं के लिए संस्था वरदान साबित हुई है, तीन दिन का कार्यक्रम प्रशिक्षणचलेगा, यह आवासीय प्रशिक्षण है इसमें रहने का व्यवस्था खाना-पीना का समुचित व्यवस्था संस्था के द्वारा किया गया है।

Check Also
Close