
चंद्रवंशी चेतना मंच द्वारा मृतक के परिजनों से मिले एवं आर्थिक मदद की
ट्रक-टेंपो भीषण हादसा में मारे गए लोगों के परिवार से मिलकर सांत्वना देने एवं आर्थिक सहायता करने पहुंचे चंद्रवंशी चेतना मंच के टीम
अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट
दिनांक 07/03/2025 को माननीय राज्यसभा सांसद सह राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ भीम सिंह के निर्देश पर विगत दिनों मसौढ़ी में ट्रक-टेंपो भीषण हादसा में मारे गए लोगों के परिवार से मिलकर सांत्वना देने एवं आर्थिक सहायता करने हेतू अत्यंत पिछड़ा वर्ग चेतना मंच पटना का एक प्रतिनिधि मंडल गए।
जिसमें चंद्रवंशी चेतना मंच के राष्ट्रीय महामंत्री सुभाष प्रसाद चंद्रवंशी चंद्रवंशी चेतना मंच के प्रदेश अध्यक्ष सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जीत कुमार अत्यंत पिछड़ा वर्ग चेतना मंच के पटना ग्रामीण जिलाध्यक्ष धनेश्वर ठाकुर ,चंद्रभूषण ठाकुर अति पिछड़ा नेता शामिल थे।

सर्वप्रथम हासाडीह निवासी मृतक सुनील राम , डोरीपर पर निवासी उमेश बिंद, विनय बिंद , मितेंद्र बिंद, रमेश बिंद बेगमचक निवासी उमेश बिंद , सूरज ठाकुर के परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया एवं 5000 प्रत्येक परिवार को आर्थिक मदद किए तथा सरकार से हर संभव सरकारी मदद करने का आश्वासन दिया मृतक सभी गरीब एवं अत्यंत पिछड़ी जाति के लोग थे।




















