
कुर्था के आरपीएस कर्मी का पैसा लेते वायरल हो रहा वीडियो
अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट
कुर्था, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें देखा जा रहा है कि कुर्था प्रखंड कार्यालय में स्थित आरटीपीएस काउंटर का एक कर्मी एक आवेदक से खिड़की द्वारा पैसे ले रहे हैं।
हालांकि प्रभात खबर इस वीडियो और फोटो की पुष्टि नहीं करता है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक आवेदक को ओबीसी बनवाने थे।
ऐसे में यथाशीघ्र ओबीसी बन जाए इसको लेकर आरपीएस कर्मी द्वारा आवेदक से रिश्वत की मांग की गई इसके बाद आवेदक द्वारा आरटीपीएस काउंटर की खिड़की से पैसे दे रहे हैं।
जिसे आरपीएस कर्मी उससे पैसे लेकर पैकेट में रख रहे हैं इसके बाद आवेदक द्वारा पूछा जाता है कि कब तक बनेगा तो आरपीएस कर्मी द्वारा कहा जाता है कि शाम को बन जाएगा हालांकि यह वीडिओ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
इस बाबत पूछे जाने पर आरपीएस कर्मी ओमप्रकाश कुमार ने पूछे जाने पर बताया कि हमने एक लड़के को नास्ते लाने के लिए पैसे दिए थे वही पैसा हमें रिटर्न कर रहा है हालांकि मामला चाहे जो हो लेकिन वायरल वीडियो से मामला संदिग्ध दिख रही है।




















