[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
बिहारराज्यरोहतास

होली महापर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई सम्पन्न

होली महापर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई सम्पन्न

रोहतास नोखा संवाददाता मंटू कुमार की रिपोर्ट 

नोखा होली महापर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

जिसमें थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सबसे पहले होली के दिन हुड़दंगियों पर नजर रखने की आवश्यकता है।

जिससे कोई हुडदंगी होली महा पर्व पर किसी तरह का खलल पैदा नहीं करे। इस तरह का प्रयास हम सभी को मिलकर करने की आवश्यकता है।

होली महापर्व सनातनियों व भारतीय संस्कृति का महापर्व है। यह पर्व भाईचारा, प्यार, रंग व उमंग का संदेश देता है। वर्षों के गीले शिकवे दूर कर आपस मे गले मिलकर भाईचारा व प्यार बांटते हैं।

सीओ मकसूदन चौरसिया ने बताया कि होली पर्व को शांति से मनाए। कही भी किसी तरह का खलल पैदा करने वाले हुड़दंगियों की सूचना मिले तो तुरन्त प्रशासन को सूचित करें।

इधर बीडीओ अतुल कुमार गुप्ता ने सभी जनप्रतिनिधियों से शांति व सद्भावना के साथ होली पर्व मनाने की अपील किया। भाईचारा कायम रखने तथा एक दूसरे से मिल कर रहने की बात कही। उन्होंने यह भी बताया कि हुड़दंगियों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी।

अश्लील गाने बजाने वाले डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन को आश्वस्त करते हुए कहा कि हमलोग अपने अपने क्षेत्र में शांति व सद्भावना के साथ होली पर्व मनाने में लिए तटस्थ है।

इस बैठक में शामिल हुई सभापति राधेश्याम सिंह उपसभापति धनजी सिंह प्रखंड प्रमुख अरविंद कुमार, भाजपा नगर अध्यक्ष मनोज चंदेल रमेश चौहान, मुखिया दयानंद सिंह, रंजीत पासवान, मुखिया प्रतिनिधि राकेश कुमार विवेक सिंह, बब्लू गुप्ता,विजय सेठ, अफताब आलम,सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also
Close