[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
उत्‍तर प्रदेशबिहारराज्य

मग धर्म संसद को मजबूती प्रदान करें अपने शाकद्वीपी ब्राह्मण: गिरीन्द्र मोहन मिश्र

मग धर्म संसद को मजबूती प्रदान करें अपने शाकद्वीपी ब्राह्मण: गिरीन्द्र मोहन मिश्र

रिपोर्ट चारोधाम मिश्रा 

अयोध्या धाम ( उतरप्रदेश) मग धर्म संसद के द्वारा अयोजित दो दिवसीय सौर धर्म महा सम्मलेन,अयोध्या में सम्पन्न हो गया।

इस सम्मेलन में संपूर्ण भारत वर्ष के शाकद्वीपी ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित हुए. सम्मेलन में एक मुस्त से सभी ने आपसी सहयोग और सरोकार पर बल दिया।

इस सौर धर्म महा सम्मलेन में समापन दिवस पर मग धर्म संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीन्द्र मोहन मिश्र ने अपने शाकद्वीपी ब्राह्मण समाज से अनुरोध किया कि आप सभी मग धर्म संसद को मजबूत बनाईए।

उन्होंने कहा कि आपके अकेले – अकेले चलने से पूरे शाकद्वीपी समाज का समुचित विकास नहीं हो पाएगा क्योंकि सभी लोगों की स्थिति एक जैसी नहीं है. मग धर्म संसद सामूहिक उत्थान की बात सोचता है और कार्य रूप प्रदान करता है।

मुझे पता है कि आप शाकद्वीपी ब्राह्मण को मग धर्म संसद से काफी उम्मीद है और मग धर्म संसद को भी चाहिए कि अपने शाकद्वीपी ब्राह्मण समाज के उम्मीद पर खड़ा उतरे. यह कोई आसान काम नहीं है. लेकिन यह काम आसान तब होगा जब आप सभी शाकद्वीपी ब्राह्मण मग धर्म संसद को मजबूती प्रदान करेंगे.

 राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीन्द्र मोहन मिश्र ने अपने मग धर्म संसद के अध्यक्षीय कार्यकाल का लेखा जोखा प्रस्तुत किया।

उन्होंने कहा कि मग धर्म संसद ने जब भी अपने शाकद्वीपी ब्राह्मण समाज के किसी व्यक्ति पर किसी भी किस्म का आफत आया है यथा संभव मग धर्म संसद आगे आया है।

उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में ग्यारह हज़ार अपने शाकद्वीपी ब्राह्मण के ऊपर आए आफत पर मग धर्म संसद ने पुरजोर तरीके से आवाज़ उठाया है।

गया के चिरौली कांड में आठ अपने शाकद्वीपी ब्राह्मण समाज के लोगों को एससी/एसटी एक्ट में जेल भेजने का मामला भी बखूबी उठाया है बीमार को आर्थिक सहायता, विधवा महिला को अपने व्यवसाय के लिए आर्थिक मदद देना।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मग धर्म वृक्ष लगाने पर प्रति वृक्ष एक सौ रुपया देना, अकस्मात पितृ विहीन हुए बेटियों को आर्थिक मदद करना, आर्थिक रूप से कमज़ोर बच्चे को पढ़ाई में मदद देना।

चुनाव लड़ रहे अपने मग समाज के उम्मीदवार को आर्थिक सहायता प्रदान करना व अन्य दीगर सामाजिक सरोकार -उपकार का कार्य सुमार है. सम्प्रति, गिरीन्द्र मोहन मिश्र के अध्यक्षीय कार्यकाल में मग धर्म संसद का हुआ विकास पर सभी आगंतुकों ने भूरी – भूरी प्रशंसा किया है।

Check Also
Close