[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
जमुईबिहारराज्य

16 वीं वाहिनी एस एस बी ने किया पशु हैल्थ शिविर का आयोजन

16 वीं वाहिनी एस एस बी ने किया पशु हैल्थ शिविर का आयोजन

जमुई/ सोनो संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट

 नक्सल प्रभावित चरका पत्थर गांव में अवस्थित 16 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के द्वारा बुधवार को छुछनरिया पंचायत अंतर्गत टपकी गांव में पशु हैल्थ शिविर का आयोजन किया गया ।

एस एसबी कमांडेंट श्री अनिल कुमार के निर्देशन में आयोजित पशु हैल्थ शिविर की सफलता कंपनी कमांडर श्री श्यामल सरकार की निगरानी में किया गया ।

शिविर में चरका पत्थर थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गांवों में टपकी गांव के अलावा डुमरजोरा , गंधवानी , जोसफजोरा , मरियम पहाड़ी , नैनीपत्थर , चरैया तथा तारबांक आदि गांव से अपनी पशुओं का नि: शुल्क इलाज कराकर मुफ्त में दवाईयां प्राप्त की ।

पशु चिकित्सक डॉ० श्याम सिंह एवं भ्रमणशील पशु चिकित्सक प्रशांत कुमार के द्वारा तकरीबन चार दर्जन से अधिक पशुओं का इलाज कर औषधियां वितरण की गई । शिविर को सफल बनाने में एस एसबी के दर्जनों जवानो ने अपनी अहम भूमिका निभाई ।

ज्ञात हो कि चरका पत्थर गांव स्थित 16 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के द्वारा सेवा सुरक्षा बंधुत्व के तहत नक्सल प्रभावित चरका पत्थर थाना क्षेत्र में लगातार विभिन्न प्रकार का शिविर आयोजित कर ना सिर्फ पशुओं का इलाज किया जा रहा है।

अपितु समय समय पर गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों के बीच बर्तन एवं गर्म वस्त्र तथा स्कूली बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया जा रहा है ।

इसके साथ ही महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए शिलाई सेंटर का शुभारंभ एवं युवाओं को उत्साहित करने के लिए फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित कर उसे पुरस्कृत किया जा रहा है ।

Check Also
Close