[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, विभिन्न स्थानों पर हुआ भव्य स्वागतसर्पदंश से पत्रकार सत्येन्द्र कुमार की पत्नी का निधन, भाजपा नेताओं ने घर पहुंचकर जताई संवेदनाशिक्षक दिवस पर टारगेट क्लासेस गोनपुरा में सांस्कृतिक कार्यक्रम, जदयू जिलाध्यक्ष ने किया उद्घाटन27 सितंबर को स्वतंत्रता सेनानी पार्क में मनाया जाएगा ललई सिंह यादव, जगदेव प्रसाद, पेरियार और भोला पासवान शास्त्री का परिनिर्वाण दिवसझाझा श्री कृष्ण गौशाला के दिन फिरने वाला है, गौशाला चकाचक कैसे हो इस पर उपाध्यक्ष सुरेश कुमार की अध्यक्षता में हुआ मंथन।शिक्षक दिवस पर पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशशहीद बाबू जगदेव प्रसाद के शहादत दिवस पर कोटि-कोटि नमनश्री श्री 108 वैष्णवी दुर्गा मन्दिर के संयोजक प्रभाश बंका एंड टीम के द्वारा, आयोजित हुआ मटका फोड़ प्रतियोगिता।धर्म की स्थापना, अधर्म का विनाश और मानवता के कल्याण का शाश्वत संदेश ही श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन का मूल आधार है:– निवेदिता सिन्हाअरवल में 90 दिवसीय स्वास्थ्य जांच अभियान का शुभारंभ, 30 वर्ष से अधिक उम्र के 4.68 लाख लोगों की होगी स्क्रीनिंग
बिहारराज्यरोहतास

इंटरमीडिएट में अव्वल छात्र अकमल ने सफ़लता के लिए फिजिक्स गुरु फुलेंद्र सर को दिया श्रेय

इंटरमीडिएट में अव्वल छात्र अकमल ने सफ़लता के लिए फिजिक्स गुरु फुलेंद्र सर को दिया श्रेय।

रोहतास संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

बिक्रमगंज(रोहतास)। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी इंटरमीडिएट 2025 वार्षिक परीक्षा में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को फिजिक्स के न्यूटन कोचिंग संस्थान के निदेशक फुलेंद्र सिंह ने बधाई दी।

उक्त अवसर पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्होंने थाना क्षेत्र के घोसियां कला पंचायत के छात्र अकमल फिरोज के घर पहुंच उसके सफलता के लिए सम्मानित किया।

ज्ञात हो कि छात्र अकमल फिरोज ने साइंस संकाय में 459 अंक प्राप्त कर बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र में अव्वल स्थान प्राप्त किया है। जिसके सफलता पर लोगों द्वारा भी उन्हें बधाईयां मिल रही है।

वही अकमल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता सहित गुरु न्यूटन कोचिंग के निदेशक फुलेंद्र सिंह को देते हुए बताया की वह उनके मार्गदर्शन में ही अपने विषय पठन-पाठन की तैयारी किया। जिनके द्वारा मुझे इंटर परीक्षा से पूर्व विशेष तैयारी करने का भी फार्मूला भी बताया गया।

जो आज मुझे इंटर साइंस परीक्षा में बेहतर रिजल्ट के रूप में प्राप्त हुई। दूसरी तरफ छात्र के परिजनों ने बताया कि शिक्षक गुरु फुलेंद्र सर के सानिध्य में रहकर ही उसके बेटे ने अपनी बेहतर सफलता का परचम पूरे अनुमंडल में लहराया।

जिस शिक्षक गुरु का परिजनों ने आभार व्यक्त किया। साथ ही बताया कि उनका बेटा आगे की भी पढ़ाई इन्हीं के मार्गदर्शन में करता रहेगा।

Check Also
Close