[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

स्व पंडित रामरूप तिवारी के जन्मउत्सव पर महिला फुटबॉल मैच का किया गया आयोजनरामगढ़–कैमूर दही-चूड़ा समागम बना सामाजिक बदलाव की मिसालनगर परिषद् नोखा में खुले में शौच पर सख्ती, स्वच्छता को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति लागूझारखंड के गोड्डा में सासाराम के जुडिसियल मजिस्ट्रेट संतोष कुमार साहू की पत्नी को बदमाशों ने मारी गोली20 लिटर विदेशी शराब से भरा टोटो वाहन की जप्ति के साथ दो तस्करों को बटिया पुलिस ने किया गिरफ्तार पूर्वी चंपारण में अंतर्राज्यीय साइबर ठगी गिरोह का हुआ भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार21 जनवरी तक चलेगा फार्मर रजिस्ट्रेशन महाअभियान, दावथ अंचलाधिकारी सौरभ कुमार ने दी जानकारीस्थानीय विधायक आलोक सिंह के कर कमलो द्वारा जमसोना पैक्स राइस मिल का हुआ उद्घाटन17 से 21 जनवरी तक चलेगा फार्मर रजिस्ट्रेशन महा अभियानसांसद अरुण भारती जमुई की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक संपन्न
खगड़ियाबिहारराज्य

थानाध्यक्ष राकेश गुप्ता को मिली बधाई, अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक केन्द्र के संस्थापक डॉ अरविन्द वर्मा हुए सम्मानित 

  • नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता शांति व्यवस्था हेतु घंटों घूमते रहे बड़ी बसंती चैती दुर्गा विसर्जन यात्रा में
  • थानाध्यक्ष राकेश गुप्ता को मिली बधाई, अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक केन्द्र के संस्थापक डॉ अरविन्द वर्मा हुए सम्मानित 
  • विसर्जन में भांगड़ा नृत्य, शहनाई और बैंड बाजा पर थिरकते रहे पुरुष और महिलाएं

रिपोर्ट एस के वर्मा 

खगड़िया। ज़िला मुख्यालय के डॉ राजेन्द्र प्रसाद चौक पर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में स्थापित श्री श्री 108 बड़ी बसंती चैती दुर्गा माता की प्रतिमा हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में नगर के स्टेशन रोड, मेन रोड, थाना रोड, विश्वनाथ गंज, बबुआगंज, एसडीओ रोड, नगर परिषद रोड आदि भ्रमण करते हुए पुरुष और महिलाएं नाचती, गाती नदी में प्रवाहित की गई।

दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने बड़ी शालीनता से प्रशासनिक दिशा निर्देशों का पालन करते हुए जोश ख़रोस के साथ माता रानी को नम आंखों से विदाई दी।

ट्रैक्टर पर सवार मां दुर्गा की प्रतिमा के निकट बैठकर सभी श्रद्धालुओं के बीच निरंतर प्रसाद बांटते रहे अविनाश चौधरी। प्रतिमा विसर्जन यात्रा में नगर थानाध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर राकेश कुमार गुप्ता अपने दल बल के साथ दर्जनों पुलिस पदाधिकारियों के संग घूमते रहे।

ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रहे, भीड़ में घुसकर अशांति पैदा करने की कोशिश करने वालों और मनचलों पर पानी निगाहें अंततः बनी रही। श्रद्धालुओं के साथ साथ विसर्जन यात्रा में घंटों थानाध्यक्ष चलते रहे।

परिणामतः असामाजिक तत्वों की एक नहीं चली। थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता द्वारा उठाए गए इस कदम की सराहना माता रानी के सभी श्रद्धालुओं ने की।

मौके पर मेन रोड में ही अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक केन्द्र के संस्थापक डॉ अरविन्द वर्मा एवं नगर परिषद के पूर्व वार्ड पार्षद विजय कुमार यादव के साथ साथ दुर्गा पूजा समिति के सचिव पंकज कुमार पंकज, दुर्गा पूजा के मुख्य यजमान राजकुमार जायसवाल ने थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता को इस जनोपयोगी कार्य के लिए बधाई दी।

अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक केन्द्र के संस्थापक डॉ अरविन्द वर्मा की सहभागिता के लिए दुर्गा पूजा समिति के वरिष्ठ सदस्य पूर्व वार्ड पार्षद विजय कुमार यादव ने डॉ अरविन्द वर्मा को अंग वस्त्र से सम्मानित किया।

डॉ अरविन्द वर्मा ने समिति के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा आध्यात्म की शिक्षा हर व्यक्ति के लिए जरुरी है ताकि वे संस्कारी हो सकें।

प्रतिमा विसर्जन यात्रा में शरीक लोगों में प्रमुख थे सचिव पंकज कुमार पंकज, प्रिंस कुमार, अभिषेक कुमार मोंटी, अमित कुमार प्रिंस, राजकुमार जायसवाल, वकील यादव आदि।

Check Also
Close