[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

भाजपा के शिखर पर जाने का असल राज पार्टी कार्यकर्ता

भाजपा के शिखर पर जाने का असल राज पार्टी कार्यकर्ता

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: उच्च विद्यालय मैनाटाड़ में गुरुवार को भाजपा का विधान सभा स्तरीय सक्रिय सदस्य कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष दीपेन्द्र सर्राफ के साथ शिवेंद्र शिबू, नरेंद्र प्रसाद, जनार्दन कुशवाहा,अनिल पटेल सत्यप्रकाश सर्राफ, डॉ धनंजय त्रिपाठी,कृषणधन दास,मनोज केसरी,सोनी राय,अंतिमा कुमारी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहें।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुये पूर्व जिलाध्यक्ष दीपेन्द्र सर्राफ ने कहा कि भाजपा के सफलता का राज हमारे पार्टी के कार्यकर्ता ही है। कार्यकर्ता के बदौलत ही हम सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मनोयोग से जुट जाने का आह्वान किया।

उन्होंने आगे कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों को जनता तक पहुंचायें। विधानसभा में एनडीए के 225 सीट पर जीत का लक्ष्य हासिल करना है।

वहीं भाजपा के वरीय नेता शिवेंद्र शिबू ने कहा कि देश के हर क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से हो रहा है। वक्फ कानून लागू होने के बाद से इंडिया गठबंधन के नेताओं की बेचैनी बढ़ गई है।

20 प्रतिशत की राजनीति के लिए उनकी यह बेचैनी जनता भी समझ रही है, जबकि मोदी जी ने सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास के कदम पर देश को आगे ले जा रहे हैं।

आगे कहा कि मोदी सरकार भरोसे की सरकार है। जिस तरह दिल्ली में कामयाबी मिली है। उसी तरह बिहार में एनडीए परचम लहरायें।कार्यकर्ताओं के परिश्रम की जरूरत है।

राम मंदिर निर्माण, धारा 370 का खात्मा, तीन तलाक की विदाई जैसे देश हित में महत्वपूर्ण कार्यों के साथ अब वक्फ कानून भी पारित हो गया है। भरोसा रखिए मोदी सरकार ही समान नागरिक कानून बनायेगी।

मैनाटाड़ हाई स्कूल में आयोजित सम्मेलन में भाजपा के वरीय नेताओं ने अपने वक्तव्य से कार्यकर्ताओं के हौसला अफजाई की साथ ही विकास पर चर्चा करते हुए रेलवे, स्वास्थ्य, सड़क, नागरिक उड्डयन, सुरक्षा, खाद्य आपूर्ति, बिजली आदि क्षेत्र में विकास कार्यों को गिनाया।

सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन में सभी मौजूद कार्यकर्ताओं ने पार्टी के लिए मनोयोग से लग जाने का संकल्प भी लिया।

Check Also
Close