[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

झाझा में धान की रोपनी के दौरान आकाशीय बिजली का कहर, महिला की मौत; दो घायलजमुई के सिमुलतला आवासीय विद्यालय ने धूमधाम से मनाया अपना 17वां स्थापना दिवससावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर, शिवज़ी को बेलपत्र अर्पण करने से तीन जन्मो के पापों का संघार होता है: चारों धाम मिश्रा‘ऑपरेशन विधि पालक’ के तहत स्कूली बच्चों को किया जागरूक, साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारीसामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से पहुंची ₹1100 की राशिराज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में झाझा के खिलाड़ियों का दबदबा, जीते 7 पदकजिला विधिज्ञ संघ, जमुई में पहली बार मनाई गई वी.वी. गिरि की 132वीं जयंतीकुंडवा चैनपुर में शराब के खिलाफ कार्रवाई, 207 लीटर नेपाली शराब जब्त; एक गिरफ्तारभारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, 225 किलो यूरिया जब्त; 12 वर्षीय नेपाली बालक अभिरक्षा मेंबिक्रमगंज में सावन महोत्सव सह भोज का आयोजन, रालोमो प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह हुए शामिल.
खगड़ियाबिहारराज्य

संत देवराहा शिवनाथ दास जी महाराज के आगमन पर हुआ भव्य स्वागत, हनुमान जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभा यात्रा

संत देवराहा शिवनाथ दास जी महाराज के आगमन पर हुआ भव्य स्वागत, हनुमान जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभा यात्रा

सुसज्जित रथ पर सवार हो संत देवरहा शिवनाथ दासजी महाराज करेंगे नगर भ्रमण 

बिहार के कई ज़िले से पहुंच रहे हैं भक्तजन, लगेगा जमावड़ा

रिपोर्ट एस के वर्मा 

खगड़िया। संत देवरहा शिवनाथ दासजी महाराज का आगमन हुआ। भक्तजनों ने बाबा का जोरदार स्वागत किया। मौके पर उपस्थित मीडिया से बाबा शिवनाथ दास जी महाराज ने कहा हर वर्ष खगड़िया में हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है, भक्तों के कारण ही मुझे आरा से यहां आना पड़ता है।

खगड़िया के लोगों में वीर हनुमान के प्रति भक्ति भावना कर कूट कर भरी हुई है। आगे उन्होंने कहा हनुमान जयंती के दिन बजरंगबली की पूजा करने से भक्तों के हर कष्ट दूर हो जाते हैं।

मान्यता है कि हनुमान जी को भगवान भोलेनाथ का ग्यारहवां अवतार माना गया है। हनुमान जी को कलयुग का देवता भी कहा जाता है।हनुमान जी को पवनपुत्र भी कहा जाता है।

हनुमान जी के कई नाम हैं, लेकिन उनका असली नाम अंजनीपुत्र माना जाता है। हनुमान जी का शक्तिशाली मंत्र ‘ॐ नमो भगवते आंजनेयाय महाबलाय स्वाहा’ है।

उन्होंने यह भी कहा जिनके मन में है श्रीराम, जिनके तन में हैं श्रीराम, जग में सबसे हैं वो बलवान, ऐसे प्यारे मेरे हनुमान, जय श्रीराम जय हनुमान। बाबा शिवनाथ दास जी महाराज के आगमन पर भव्य स्वागत करने वालों में प्रमुख हैं।

अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक केन्द्र के संस्थापक डॉ अरविन्द वर्मा, ध्रुव कुमार, प्रहलाद कुमार, सदानंद प्रसाद, ललित सिंह, प्रवीण कुमार, दिनेश प्रसाद, संजीव कुमार, मनोज यादव, लव कुमार, गौतम यादव, गुड़ूल कुमार, पप्पू कुमार, मनोज कुमार तथा देवेश ठाकुर आदि।

Check Also
Close