[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

20 सूत्री समिति के अध्यक्ष और सदस्यों का किया गया सम्मानित

20 सूत्री समिति के अध्यक्ष और सदस्यों का किया गया सम्मानित

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: बुधवार को भाजपा नेता शिवेंद्र शिबू के आवास पर नव गठित बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष और समिति सदस्यों का स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया गया।

मौके पर मौजूद भाजपा नेता शिवेंद्र शिबू ने कहा कि एनडीए की सरकार ने कार्यकर्ताओं की हमेशा सुधि ली है। भाजपा और जदयू के जुझारू कार्यकर्ताओं को बीस सूत्री कमिटि में स्थान देकर सरकार ने कार्यकर्ताओं का मान बढ़ाया है।

वहीं जदयू नेत्री नेहा नेसार सैफी ने नीतीश सरकार के कार्यों के बारे में विस्तार से चर्चा किया। साथ ही कहा हमारा बिहार दिन दिनु रात चौगुनी तरक्की कर रहा है।इसका श्रेय हमारे नेता आदरणीय पीएम नरेंद्र मोदी जी और सीएम नीतीश कुमार जी को जाता है।

उन्होंने नव मनोनीत बीस सूत्री सदस्यों को बधाई दी। वहीं भाजपा नेता नरेंद्र प्रसाद ने कहा कि कार्यकर्ता ही हमारी ताकत है।सम्मान समारोह में अध्यक्ष और सदस्यों को अंग वस्त्र पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया।

मौके पर मौजूद बीस सूत्री अध्यक्ष संजय पटेल, उपाध्यक्ष डॉ धनंजय त्रिपाठी, अनिल पटेल, अमरेश पटेल, रमाकांत प्रसाद,खूशबू कुमारी आदि ने कहा कि सरकार जिस आशा और उम्मीद से हमें चुना है।

हम सब उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और सरकार की जो भी योजनायें होंगी उसे धरातल पर उतारने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। सम्मान समारोह में भागवत ठाकुर निराला आदि मौजूद रहें।

Check Also
Close