[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
अरवलबिहारराज्य

बिहार की जनता डबल इंजन की सरकार से मुक्ति चाहती है :- अवधेश यादव

भाकपा – माले का 56वी स्थापना दिवस कुर्था के विभिन्न गांव में मनाया गया

बिहार की जनता डबल इंजन की सरकार से मुक्ति चाहती है :- अवधेश यादव

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

अरवल: पार्टी के 56वी स्थापना दिवस प्रखंड क्षेत्र के इब्राहिमपुर, हेलारपुर, चिरारी बिगहा, सेवाविगहा गांव में मनाया गया, पार्टी का झंडा तोलन कर शहिद वेदी पर फूल माला चढ़ाकर तथा शहीदों के याद में एक मिनट मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

पार्टी का स्थापना दिवस के मौके पर साथियों को संबोधित करते हुए, प्रखंड सचिव अवधेश यादव ने कहा कि पार्टी की स्थापना 22 अप्रैल 1969 ई को लेनिन के जन्म दिन पर हुआ था, जोकि लेनिन का जन्म उत्सव का 155वी सालगिरह भी मनाया गया।

पार्टी केंदीय कमिटी का आह्वान पत्र भी पढ़ा गया, आह्वान पत्र में कहा गया है की पार्टी स्थापना दिवस 30 अप्रैल तक गांव के हरेक ब्रांच में मनाया जाय, और पार्टी और लेनिन तथा बाबा बाबा साहब भीम राव अंबेडकर का बताए हुए रास्ते पर चलते हुए संविधान के बारे में बताया जाय।

आगे उन्होंने कहा कि कॉ.चारु मजूमदार के नेतृत्व में पार्टी के स्थापना हुआ था, उन्होंने अपने खून पसीना से सीचकर पार्टी को खड़ा किया है, और बाबा साहब का बनाया हुआ संविधान को भाजपा सरकार खत्म करना चाहती है,बोलने की आजादी पर पाबंदी लगाकर सामाजिक कार्यकर्ता को जेल में डाल रही है।

बिहार में हिंदू – मुस्लिम कर लोगो में नफरत फैला रही है, तथा अपराध इस कदर बढ़ा है, की आय दिन बिहार के विभिन्न जिलों में गया, पटना, औरंगाबाद, भोजपुर, नालंदा इन जगहों पर हत्या – बलात्कार से लोग प्रशान है, मंहगाई, बेरोजगारी के मार झेल रहे हैं और स्मार्ट मीटर तथा घरेलू गैस से लोग त्रस्त है,इसलिए बिहार की जनता डबल इंजन सरकार से मुक्ति चाहती है।

आने वाले दिन बिहार के चुनाव में भाजपा – जदयू के सरकार को सबक सिखाए और सत्ता से बेदखल करें तभी गरीबों, मजदूरों, किसानों का राज्य स्थापित होगा,और विहार विकास की और बढ़ेगा।

स्थापना दिवस मनाने में बृजबिहारी यादव, बाबुआनंद यादव, गोवर्धन यादव, रविंद्र दास, कमलेश मांझी, विनोद मांझी, बालसुंद्र मिस्त्री, शिव महादेव पासवान, मजहर आलम, रिजवान अहमद, सुर्जदेव मिस्त्री आदि साथी शामिल थे।

भवदीय

अवधेश यादव

भाकपा – माले प्रखंड सचिव, कुर्था

Check Also
Close