[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, विभिन्न स्थानों पर हुआ भव्य स्वागतसर्पदंश से पत्रकार सत्येन्द्र कुमार की पत्नी का निधन, भाजपा नेताओं ने घर पहुंचकर जताई संवेदनाशिक्षक दिवस पर टारगेट क्लासेस गोनपुरा में सांस्कृतिक कार्यक्रम, जदयू जिलाध्यक्ष ने किया उद्घाटन27 सितंबर को स्वतंत्रता सेनानी पार्क में मनाया जाएगा ललई सिंह यादव, जगदेव प्रसाद, पेरियार और भोला पासवान शास्त्री का परिनिर्वाण दिवसझाझा श्री कृष्ण गौशाला के दिन फिरने वाला है, गौशाला चकाचक कैसे हो इस पर उपाध्यक्ष सुरेश कुमार की अध्यक्षता में हुआ मंथन।शिक्षक दिवस पर पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशशहीद बाबू जगदेव प्रसाद के शहादत दिवस पर कोटि-कोटि नमनश्री श्री 108 वैष्णवी दुर्गा मन्दिर के संयोजक प्रभाश बंका एंड टीम के द्वारा, आयोजित हुआ मटका फोड़ प्रतियोगिता।धर्म की स्थापना, अधर्म का विनाश और मानवता के कल्याण का शाश्वत संदेश ही श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन का मूल आधार है:– निवेदिता सिन्हाअरवल में 90 दिवसीय स्वास्थ्य जांच अभियान का शुभारंभ, 30 वर्ष से अधिक उम्र के 4.68 लाख लोगों की होगी स्क्रीनिंग
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

नवागत थानाध्यक्ष ने जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक 

नवागत थानाध्यक्ष ने जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: मैनाटाड़ थाना के नवागत थानाध्यक्ष राणा प्रसाद ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ शिष्टाचार बैठक किया।

अमन-चैन व आपसी भाईचारा कायम रखने के उद्देश्य से थाना परिसर बैठक में थानाध्यक्ष राणा प्रसाद ने बुद्धिजीवियों व जनप्रतिनिधियों को शांति व्यवस्था बहाल रखने में मदद मांगी। थानाध्यक्ष ने कहा कि अफवाहों से सावधान रहने की जरूरत है।

किसी भी प्रकार का क्षेत्र में कोई वाद-विवाद हो तो जनप्रतिनिधि उसे सुलह कराने का हर संभव प्रयास करें ।किसी भी सूचना का सत्यापन पुलिस से कराएं।

जनप्रतिनिधियों से कहा गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहें। उपद्रव करने वाले या शांति व्यवस्था को बिगाड़ने वालों की पहचान कर उन्हें तत्काल रोकें।

हर छोटी-बड़ी सूचना पुलिस से साझा करें ताकि समय रहते ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा सके।

वहीं शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू कराने में भी जनप्रतिनिधि सहयोग करें। मौके पर मुखिया महमद नेजामुद्दीन, रामप्रवेश हाजरा, मुखिया प्रतिनिधि यशवंत कुमार आदि मौजूद रहें।

Check Also
Close