[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर जिलाधिकारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपीलसूखा नशा के विरुद्ध कार्रवाई, 86 ग्राम गांजा बरामद…बिहार राज्यसभा चुनाव में एनडीए के पांचों उम्मीदवारों की शानदार जीत पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंराज्यसभा चुनाव NDA ने किया जीत का दावा, कांग्रेस विधायक ‘मिसिंग’, तेजस्वी का एकजुटता…250 वे रविवासरीय साप्ताहिक पौधारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन पूर्णिया डीएम अंशुल कुमार ने की बड़ी कार्रवाई एएनएम के साथ डांस करना डॉक्टर को पड़ गया महंगाबिहार में नया कनेक्शन बंद, ट्रांसफर रुका, सालाना सिर्फ 12 सिलेंडर की लिमिट…..अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस पर विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित, ए एस कॉलेज विक्रमगंज में हुआ सम्मान समारोहडीएम रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित योजना की हुई समीक्षा बैठक शिव और पार्वती का प्रेम त्याग समर्पण और श्रद्धा का प्रतीक हैं:- मंजीत मनोहर मिश्रा
अरवलबिहारराज्य

भाकपा – माले का 57वी स्थापना दिवस कुर्था के विभिन्न गांव में मनाया गया

  • भाकपा – माले का 57वी स्थापना दिवस कुर्था के विभिन्न गांव में मनाया गया।
  • बिहार की जनता डबल इंजन की सरकार से मुक्ति चाहती है :- अवधेश यादव

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

पार्टी के 57वी स्थापना दिवस प्रखंड क्षेत्र के मानिकपुर, राजेपुर इब्राहिमपुर, हेलारपुर, चिरारी बिगहा आदि गांव में मनाया गया, पार्टी का झंडा तोलन कर शहिद वेदी पर फूल माला चढ़ाकर तथा शहीदों के याद में एक मिनट मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

पार्टी का स्थापना दिवस के मौके पर साथियों को संबोधित करते हुए, प्रखंड सचिव अवधेश यादव ने कहा कि पार्टी की स्थापना 22 अप्रैल 1969 ई को लेनिन के जन्म दिन पर हुआ था, जोकि लेनिन का जन्म उत्सव का 155वी सालगिरह भी मनाया गया।

पार्टी केंदीय कमिटी का आह्वान पत्र भी पढ़ा गया,आह्वान पत्र में कहा गया है की पार्टी स्थापना दिवस 30 अप्रैल तक गांव के हरेक ब्रांच में मनाया जाय,तथा पार्टी और लेनिन तथा बाबा बाबा साहब भीम राव अंबेडकर का बताए हुए रास्ते पर चलते हुए संविधान के बारे में बताया जाए। आगे उन्होंने कहा कि कॉ.चारु मजूमदार के नेतृत्व में पार्टी के स्थापना हुआ था।

उन्होंने अपने खून पसीना से सीचकर पार्टी को खड़ा किया है,और बाबा साहब का बनाया हुआ संविधान को भाजपा सरकार खत्म करना चाहती है,बोलने की आजादी पर पाबंदी लगाकर सामाजिक कार्यकर्ता को जेल में डाल रही है।

बिहार में हिंदू – मुस्लिम कर लोगो में नफरत फैला रही है,तथा अपराध इस कदर बढ़ा है, की आय दिन बिहार के विभिन्न जिलों में गया ,पटना, औरंगाबाद, भोजपुर, लानंदा इन जगहों पर हत्या – बलात्कार से लोग प्रशान है, मंहगाई, बेरोजगारी के मार झेल रहे हैं,और स्मार्ट मीटर तथा घरेलू गैस से लोग त्रस्त है,इसलिए बिहार की जनता डबल इंजन सरकार से मुक्ति चाहती है।

आने वाले दिन बिहार के चुनाव में भाजपा – जदयू के सरकार को सबक सिखाए और सत्ता से बेदखल करें,तभी गरीबों,मजदूरों,किसानों का राज्य स्थापित होगा,और विहार विकास की और बढ़ेगा।

स्थापना दिवस मनाने में कारू मांझी,अजय दास, विगन मांझी, खेसारी मांझी,गुड्डू मांझी,संजीवन दास,मंटू दास, हुलस दास, राज दास,विकाश दास, राजकुमार साव, तेतरी देवी आदि साथी शामिल थे।

भवदीय

अवधेश यादव

भाकपा – माले प्रखंड सचिव, कुर्था

Check Also
Close