[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

इंडो नेपाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट, डीएम एसपी ने किया निरीक्षण

इंडो नेपाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट, डीएम एसपी ने किया निरीक्षण

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: आपरेशन सिंदूर के बाद भारत नेपाल सीमा पर चौकसी कड़ी कर दी गयी है। बुधवार को इंडो नेपाल बार्डर का निरीक्षण बुधवार को डीएम दिनेश कुमार राय और एसपी डॉ शौर्य सुमन ने संयुक्त रूप से किया। पुरुषोत्तमपुर, इनरवा, भेडझिहरवा, बभनौली आदि सीमाई क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान द्वय अधिकारीयों ने एस‌एसबी और नेपाल एपीएफ से भी बातचीत कर सीमा पर कड़ी निगहबानी करने को लेकर निर्देश दिया।ऑपरेशन सिंदूर के बाद गृह मंत्रालय के निर्देश पर भारत नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट है ।

नेपाल के रास्ते भारत देश में कहीं कोई गड़बड़ी नहीं हो जाये,इसको लेकर सीमा पर तैनात एसएसबी, पुलिस सहित अन्य खुफिया विभागों को चौकस कर दिया गया है।

डीएम और एसपी ने स्थानीय प्रशासन पुलिस और नेपाल के एपीएफ के अधिकारियों से भी बातचीत कर इंडो नेपाल बॉर्डर पर कड़ी चौकसी बरतने का निर्देश दिया ।खासकर रात में नाइट विजन से ड्यूटी से ड्यूटी करने का निर्देश दिया।

सीमाई रास्ते से कोई भी वाहन या राहगीर को बिना जांच पड़ताल करने के इधर-उधर नहीं जाने का सख्त निर्देश एसपी ने स्थानीय पुलिस पदाधिकारी को दिया।वाहन जांच को पूर्व से कड़ा करने की बात कहा।

मौके पर एसडीएम सूर्य प्रकाश गुप्ता, एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह, बीडीओ दीपक राम, प्रमुख प्रतिनिधि गणेश साह,इनरवा थानाध्यक्ष जयकुमार ,पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष सुधा कुमारी, नेपाल एपीएफ और एस‌एसबी के अधिकारी आदि मौजूद रहें।

Check Also
Close