[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

पाकिस्तानी हमले को ध्वस्त करने पर मैनाटाड़ में जश्न, लोगों ने भारतीय सेना को किया सलाम

पाकिस्तानी हमले को ध्वस्त करने पर मैनाटाड़ में जश्न, लोगों ने भारतीय सेना को किया सलाम

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: भारतीय सेना के द्वारा पाकिस्तानी हमले को नेस्तनाबूद करने पर मैनाटाड़ के लोगों में खुशी का माहौल है।शुक्रवार को तपती धूप के बावजूद भी लोगों ने सड़क पर उतरकर भारतीय सेना को सेल्यूट किया।

वहीं पाकिस्तान के विरोध में जमकर नारेबाजी की। लोगों ने तिरंगे को लहराते हुये भारतीय सेना को सैल्यूट करते हुये भारत की सेना जिंदाबाद,जो हमसे टकरायेगा चूर चूर हो जायेगा, आतंकी हमला करने से बाज आओ पाकिस्तान, नहीं तो अंजाम भुगतो आदि नारे लगाया।

मौके पर मौजूद डॉ शशांक भारद्वाज, भाजपा के अनिल पटेल,चंदन कुमार, नारायण कुशवाहा,रविशंकर प्रसाद, सहीम मियां,सनाउल्लाह, राजेश साह ,रामनारायण महतो, भूपेंद्र पटेल, जयश्री साह,केशव कुमार सिंह ,अजीत कुमार, आदि ने बीती रात जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में पाकिस्तानी हमले को ध्वस्त करने पर एक दूसरे को अबीर लगा खुशी मनाया।

वहीं डॉ शशांक भारद्वाज और भाजपा के अनिल पटेल ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से आतंकियों के मारे जाने पर भारतीय सेना को सलाम है।भारतीय सेना ने आतंकियों के ठिकानों पर करारा हमला किया है।

यह कार्रवाई मजबूत भारत की पहचान है।आतंकवादियों के अड्डों पर भारतीय सेना ने तबाही मचायी है। यह आतंकी के लिए एक सबक है।आतंकवादियों के फन को कुचलना ही होगा।

आतंकियों की हरकत के खिलाफ भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई है।भारतीय सेना ने आतंकियों पर जबरदस्त प्रहार किया है। भारतीय सेना के रणनीतिक कौशल पर हम सभी को गर्व है।

भारतीय सेना ने आतंकवादियों के नौ चुनिंदा ठिकानों पर हमला और पाकिस्तान ड्रोन को ध्वसत किया है।जिसे हर भारतवासियों को गर्व है।

यह ऑपरेशन किसी देश या सेना के खिलाफ नहीं है, बल्कि आतंकवाद के खिलाफ है।जो भी आतंकवाद का प्रश्रय देगा,उसे अंजाम भुगतना होगा।

Check Also
Close