[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
बिहारराज्यरोहतास

भारत के सिंदूर खातिर प्रधानमंत्री ने आतंकवादी पाकिस्तान को दिया करारा जवाब: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

भारत के सिंदूर खातिर प्रधानमंत्री ने आतंकवादी पाकिस्तान को दिया करारा जवाब: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

महामंत्री डॉ. मनीष के नेतृत्व में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

रोहतास संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

बिक्रमगंज (रोहतास) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार जयसवाल का शनिवार के शाम बिक्रमगंज में आगमन पर भाजपाईयों ने खूब गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

अवसर पर स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहें भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री सह काराकाट विधानसभा नेता डॉ. मनीष रंजन ने मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार जसवाल व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह सहित भाजपा रोहतास जिलाध्यक्ष संतोष पटेल का अपने करकमलों द्वारा फूला माला पहना अंगवस्त्र से सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भारत माता की जयघोष के साथ जोरदार स्वागत किया।

दूसरी तरफ उनके आगमन को लेकर पहले से ही पूरा बिक्रमगंज भाजपा नेता डॉ. मनीष रंजन के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सहित अन्य मुख्य अतिथियों की बैनर होडिंग व तख्ती से सज गया था।

दूसरी तरफ प्रदेश अध्यक्ष का बिक्रमगंज थाना क्षेत्र में आगमन होते ही सैकड़ों वाहन के काफिले के साथ भाजपा कार्यकर्ता उन्हें लेने के लिए मोहनी पंचायत पहुंच उनका गाजे बाजे के साथ डॉ. मनीष के नेतृत्व में जोरदार अभिनंदन किया। जहां उनके स्वागत में सैकड़ों समर्थकों की भी भीड़ उमड़ पड़ी।

इस अवसर पर बिक्रमगंज शहर के रिशु राज होटल के सभागार में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जसवाल ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि आज पूरे देश में आतंकवादी पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश व्याप्त हैं।

जो पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार द्वारा पाकिस्तानियों को देश से बाहर निकालने का फैसला लिया गया है।

वही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मां बहनों की सिंदूर की लाज का बदला लेने के पाकिस्तान को देश तीनों सेनाओं के मजबूत पराक्रम से करारा जवाब दे रहें है।

वही प्रधानमंत्री द्वारा पाक से बदला लेने की सराहनीय निर्णय से पूरे देशवासियों में खुशी की लहर है। जबकि देश के विभाजन के लिए जिम्मेदार कांग्रेस को देश से बॉयकाट करने की देशवासियों से अपील की।

वही बिहार आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं से कहा कि केंद्र की योजनाओं से लोगों को अवगत कराते हुए उसका लाभ दिलाएं एवं यशस्वी मोदी सरकार के हाथों मजबूत करें।

साथ ही बताया इस बार की विधानसभा चुनाव में हर बूथों पर भाजपा सहित एनडीए कार्यकर्ताओं को भी एक देश की फ़ौजी की तरह तैनात रहना है। क्योंकि इस बार 2025 के विधानसभा चुनाव में 225 के पार पूर्ण बहुमत के साथ पुनः बिहार में बनेगी एनडीए की सरकार।

दूसरी तरफ प्रदेश अध्यक्ष के घोषणा का अभिनंदन करते हुए भाजपा नेता डॉ. मनीष रंजन ने कहा कि आज पूरे बिहार में भाजपा अध्यक्ष दिलीप जसवाल के नेतृत्व भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं को काराकाट विधानसभा सहित अन्य विधानसभा में मजबूती प्रदान हो रही है।

मौके पर जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह, प्रदेश प्रवक्ता संजीव मिश्रा,प्यारे लाल ओझा, विवेक सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष मदन प्रसाद वैश्य, नगर अध्यक्ष नागेश्वर कुशवाहा, सुनील सिंह, धनंजय सिंह, सुरेश गुप्ता, राजू गुप्ता, ललित मोहन तिवारी, हरेंद्र हरियाली सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थें।

Check Also
Close