[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

आर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडर
बिहारराज्यरोहतास

ऑपरेशन जन जागरण के तहत डेहरी स्टेशन पर चला जागरूकता अभियान

ऑपरेशन जन जागरण के तहत डेहरी स्टेशन पर चला जागरूकता अभियान

मानव तस्करी, नशाखुरानी, ज़हरखुरानी और बिना टिकट यात्रा के प्रति किया गया यात्रियों को सतर्क

रोहतास संवाददाता मंटू कुमार की रिपोर्ट 

डेहरी-ऑन-सोन

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) एवं मानवाधिकार सामाजिक सुरक्षा जन-कल्याण संघ के संयुक्त तत्वावधान में ऑपरेशन जन जागरण के तहत डेहरी-ऑन-सोन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मानव तस्करी, नशाखुरानी, ज़हरखुरानी और बिना टिकट यात्रा से जुड़ी खतरनाक गतिविधियों के प्रति जागरूक करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया।
इस अभियान की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष संजीत कुमार गुप्ता एवं आरपीएफ निरीक्षक रामविलास राम ने की।

उन्होंने बताया कि गर्मियों व विवाह सीज़न के दौरान मानव तस्करी और यात्रियों के साथ ठगी या नशीली चीज़ें खिलाकर लूटपाट की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में यात्री सजग रहें और अनजान व्यक्ति से खानपान का सामान न लें।
अभियान के दौरान स्टेशन परिसर में यात्रियों को पर्चे वितरित किए गए और उद्घोषणा के माध्यम से सतर्कता संदेश प्रसारित किए गए।

प्रमुख सुझावों में शामिल थे:

यात्रा के दौरान अनजान व्यक्ति द्वारा दिया गया कोई भी खाद्य या पेय पदार्थ न लें। अकेले यात्रा कर रही महिला या बच्ची यदि डरी-सहमी दिखे, तो तुरंत RPF को सूचित करें।

संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना हेल्पलाइन नंबर 139 पर दें। बिना टिकट यात्रा न करें, क्योंकि यह अपराध है और इससे स्टेशन व रेल की सुरक्षा प्रभावित होती है।

इस अभियान में संघ के सूचना प्रभारी प्रताप कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष ऋतुराज उपाध्याय, राष्ट्रीय सलाहकार नीतीश कुमार, नीरज कुमार आरपीएफ अधिकारी उपनिरीक्षक मनोज कुमार, सहायक उपनिरीक्षक राजेंद्र कुमार दास, मनोज कुमार चौधरी आरक्षी राजीव रंजन कुमार, हरेंद्र दुबे, आलोक कुमार शर्मा, अभिमन्यु सिंह और रेलवे कर्मियों ने मिलकर यात्रियों को जागरूक किया। यात्रियों ने इस प्रयास की सराहना की और इसे जनहित में उपयोगी बताया।

Check Also
Close