[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

हाथ लगाते ही उड़ रहा प्लास्टर, बेगूसराय स्थित सिमरिया ब्रिज की गुणवत्ता पर बड़ा सवालअब बिहार में कुर्सी-टेबल की कमी नहीं, नेचर पॉलीप्लास्ट लिमिटेड ने शुरू किया उत्पादनथाना परिसर में शांति समिति की हुई ईद वा रामनवमी को लेकर बैठकबिहार सरकार की अपील बेअसर, 300 सीओ-राजस्व अधिकारी अभी भी हड़ताल पर…न्यायालय द्वारा निर्गत नोटिस के बाद सोनो पुलिस ने फरार अभियुक्त के घर चिपकाया इस्तेहारअन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की केंद्रीय सूची का उप-वर्गीकरण करना को लेकर निवेदनचिरैया थाना क्षेत्र से सुखा नशा कारोबारी हुआ गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई में जुटे अधिकारी धनबल-मशीनरी से जीती NDA, मगर हमारी लड़ाई खत्म नहीं, तेजस्वी यादव की हुंकारगैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर जिलाधिकारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपीलसूखा नशा के विरुद्ध कार्रवाई, 86 ग्राम गांजा बरामद…
Crime Newsपश्चिम बंगालराज्य

बाइक से ला रहे लाखों रुपये का गांजा सहित बाइक जब्त, तस्कर चकमा देकर भागा

बाइक से ला रहे लाखों रुपये का गांजा सहित बाइक जब्त, तस्कर चकमा देकर भागा

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: मानपुर पुलिस ने वीटीआर जंगल से लाखों रुपये का बाइक पर लदे लाखों रुपये का गांजा जब्त किया है।कारवाई के दौरान गांजा तस्कर चकमा देकर भागने में सफल रहा।

एसडीपीओ जब प्रकाश सिंह बताया कि सूचना मिली थी मानपुर जंगल के रास्ते एक बाइक सवार नेपाल से गांजा लेकर गुरुवार की रात को आ रहा है। तुरंत मानपुर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार को कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया ।

मानपुर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार के नेतृत्व में बनी टीम के द्वारा जंगल में कार्रवाई के लिए नाका लगाया गया । रात के करीब ढाई बजे बाइक सवार नेपाल होते हुये मानपुर जंगल से जा रहा था।

उसे पुलिस बल के द्वारा रोका गया ।लेकिन वह बाइक छोड़ चकमा देकर भागने में सफल रहा ।बाइक की जब जांच की गयी तो बाइक पर लदे दो बोरों में गांजा मिला।
जिसका वजन 34 किलो 120 ग्राम हुआ। बरामद गांजा और बाइक को थाना लाया गया। थानाध्यक्ष बताया कि जब्त बाइक के ऑनर के पता किया जा रहा है।

मामले में कांड अंकित कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जब्त गांजा की कीमत अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब चौदह लाख रूपये आंकी गयी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि

इंडो नेपाल बॉर्डर पर सघन गश्त की जा रही है।

Check Also
Close