[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

अरवल: पूर्व विधायक सत्यदेव सिंह कुशवाहा की प्रथम पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलिअरवल: मुहर्रम पर्व को लेकर कर्बला मैदान का प्रशासनिक निरीक्षण, आज होगी पहलामबैरगनिया में मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, अख्ता बाजार में पुलिस की सघन गश्तीमनरेगा से बदल रही मटिअरिया पंचायत की तस्वीर, बेबुनियाद खबरों का मुखिया ने किया खंडनवाहन चेकिंग में संदिग्ध बाइक जब्त, एक युवक हिरासत मेंजहानाबाद: ऊटा के कंचन कुमारी 70 वीं बीपीएससी से ग्रामीण विकास पदाधिकारी बन जहानाबाद का बढ़ाया मानDM-SP की दो टूक: डीजे बजाया तो होगी कार्रवाई, मुहर्रम को लेकर सख्त निर्देश जारीलखनऊ अग्निकांड में 15 छात्रों की मौत के बाद जागा प्रशासन, कोचिंग और अस्पतालों की होगी कड़ी जांचपदभार ग्रहण करने के साथ ही एक्शन मोड में जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव मोतिहारीबिहार से यूपी तक पहुंची भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर की आग, इंसाफ के लिए सड़कों पर उतरा चंदौली
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

बीस सूत्री की पहली बैठक में जन समस्याओं पर मुखर हुये सदस्य, अधिकारियों ने कहा होगी कारवाई

बीस सूत्री की पहली बैठक में जन समस्याओं पर मुखर हुये सदस्य, अधिकारियों ने कहा होगी कारवाई

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में सोमवार को बीस सूत्री कार्यन्वयन समिति की बैठक प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष संजय पटेल की अध्यक्षता में हुई। वहीं संचालन बीडीओ दीपक राम ने किया।

बैठक में अध्यक्ष संजय पटेल ,उपाध्यक्ष डॉ धनंजय त्रिपाठी ,बीडीओ दीपक राम, सीओ आशीष आनंद, सीएचसी प्रभारी डा विजय कुमार चौधरी, ,मैनाटाड थानाध्यक्ष राणा प्रसाद ,पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष सुधा कुमारी, पीओ अंजनी सिन्हा, बीएओ कृष्णकांत सिंह, एसीओ सौरभ कुमार मिश्रा बीडब्लूओ दीपक कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक संगम कुमार, आपूर्ति पदाधिकारी सुप्रिया कुमारी, जेई सुशील कुमार आदि मौजूद रहें।

बैठक शुरू होते ही बीस सूत्री के सदस्य अमरेश चौधरी और नरेंद्र प्रसाद ने जीविका के माध्यम से चलाये जा रहे महिला संवाद में महिलाओं की उपस्थिति कम होने पर आवाज बुलंद किया। साथ ही कहा कि महिला संवाद में जीविका दीदी के अलावा महिलाओं की संख्या काफी कम रह रही है।

जिससे सरकार के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम पर सवालिया निशान खड़ा हो रहा है वहीं महिला संवाद के लिए आवंटित राशि के अनुरूप नाशता आदि पर खर्च नहीं किया जा रहा है ।

जिस पर जीविका बीपीएम ने अपनी सफाई दी। वही सदस्य राजेश पटेल ने अस्पताल से निजी क्लीनिक को में मरीज भेजने का मुद्दा उठाया।

जिस पर सीएससी प्रभारी ने करवाई की बात कही। जबकि सदस्य अनिल पटेल ने मैनाटाड़ में जल जमाव को दूर करने की बात अधिकारियों से की।

वही कृष्णधन दास ने रामपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था अच्छे ढंग से नहीं काम करने पर आवाज उठाया। वही रमाकांत प्रसाद ने प्रखंड कार्यालय में आधार कार्ड नहीं बनने की बात अधिकारियों से की।

मौके पर मौजूद संबंधित विभाग के अधिकारियों ने जन समस्याओं पर कार्रवाई करने की बात कही। वही बीडीओ दीपक राम ने कहा कि बीस सूत्री की पहली बैठक है।

जिसमें जन समस्याओं के मुद्दे को उठाया गया ।जिस पर हमारे संबंधित अधिकारी ससमय कार्रवाई करेंगे। बैठक में सदस्यों ने यह आवाज बुलंद किया कि जो अधिकारी बैठक में नहीं आये है।

उन पर कार्रवाई करने के लिए लिखा जाये।सदस्यों ने कहा कि सीधे जनता से जुड़ी योजनाओं में किसी तरह की कोताही व गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जायेगी। बैठक में बीस सूत्री सदस्य खुशबू कुमारी, सुनील कुमार रमाकांत प्रसाद, आदि मौजूद रहें।

Check Also
Close