[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

आर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडर
बिहारराज्यरोहतास

सिंदूर के सम्मान और सेना की शौर्यगाथा को लेकर भाजपा ने निकला तिरंगा यात्रा 

सिंदूर के सम्मान और सेना की शौर्यगाथा को लेकर भाजपा ने निकला तिरंगा यात्रा

पहलगाम सिंदूर की लाज में पीएम ने देश के नाम लिखा एक नया इतिहास : डॉ. मनीष

रोहतास संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

बिक्रमगंज (रोहतास) भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय नगर परिषद के तेंदुनी चौक के मां काली मंदिर शुक्रवार को काराकाट विधानसभा भाजपा नेता डॉ. मनीष रंजन एवं भाजपा नगर अध्यक्ष नागेश्वर कुशवाहा के नेतृत्व में देश के सिंदूर और सेना के शौर्गाथा के सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाला।

अवसर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर लोगों ने जमकर जश्न मनाया। शुक्रवार को तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता सहित विभिन्न क्षेत्रों के सैकड़ों महिला सहित पुरुषों ने हाथों में तिरंगा लेकर ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान यात्रा में भाग लिया।

कार्यक्रम का अध्यक्षता कर रहें भाजपा नेता डॉ. मनीष रंजन ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सफल ऑपरेशन सिंदूर के बारे में अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए भारत माता की नारे लगाते हुए देश के बहादुर सेना,वायु सेना और नौसेना की अहम भूमिका को भी खूब सराहना।

साथ ही बताया कि पाकिस्तान का झूठा और फर्जी प्रचार अब धराशायी हो रहा है, क्योंकि भारत के लक्षित और सटीक हमलों से जुड़े तथ्य हर दिन पूरे विश्व के सामने आ रहे हैं।

जबकि नगर अध्यक्ष नागेश्वर कुशवाहा ने कहा कि पाकिस्तान के लोग भी अब इन झूठे दावों पर हंसने लगे हैं और अपनी ही सरकार पर ताने कसने लगे हैं।

दूसरी तरफ केवल भारत के लोग भारत के सफल ऑपरेशन सिंदूर की सराहना नहीं कर रहे हैं, बल्कि दुनिया भर के रक्षा थिंक टैंक अब भारत के सटीक हमलों की प्रशंसा कर रहे हैं।

काराकाट विधानसभा क्षेत्र के बिक्रमगंज में भाजपा द्वारा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाने और हमारे बहादुर सुरक्षा बलों के साथ एकजुटता दिखाना देश के हर नागरिक का दायित्व बनता है।

यह रैली उन राक्षसों को जवाब है जिन्होंने पहलगाम में कायरतापूर्ण हमला किया था। कश्मीर भारत का हिस्सा है और हमेशा रहेगा। जिसे दुनिया की कोई भी ताकत भारत से अलग नही कर सकता है।

तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ काली मंदिर से होते हुए पूरे शहर में भ्रमण करते हुए पानी टंकी समीप हनुमान पंचमुखी पर “जय श्री राम” भारत माता की जय” जयघोष के साथ तिरंगे के सम्मान में संपन्न हुई।

दूसरी तरफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिक्रमगंज के दुर्गाडीह में 30 मई को आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री का कार्यक्रम भी काराकाट विधानसभा क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक समारोह का गाथा लिखेगा।

मौके पर त्रिविक्रम नारायण सिंह, नवीन चंद्र शाह, विशाल आनन्द, विजय सिंह, रविकांत पांडे, सुदर्शन गुप्ता, डब्लू पांडे,अखिलेश सिंह, विवेक सिंह, संतोष शर्मा, प्रमोद सिंह,आनंद पाण्डेय, मदन वैश्य, अरविंद पाण्डेय, मनमोहन तिवारी, हरेंद्र हरियाली, प्रियतम कुमार, परवेज खान सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Check Also
Close